लोगों के बीच जाएगी कांग्रेस पार्टी : राहुल

जनता से टूटे कनेक्शन को दोबारा जोड़ना पड़ेगा

लोगों के बीच जाएगी कांग्रेस पार्टी : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उदयपुर चिंतन शिविर में कहा कि जनता से टूटे कनेक्शन को दोबारा जोड़ने की जरूरत है। पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी।

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उदयपुर चिंतन शिविर में कहा कि जनता से टूटे कनेक्शन को दोबारा जोड़ने की जरूरत है। पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी। राहुल ने कहा कि जनता से टूटे कनेक्शन को दोबारा जोड़ना पड़ेगा। जनता यह समझती है कि कांग्रेस ही देश को आगे ले जा सकती है। पार्टी को दोबारा उबारने के लिए सभी को मेहनत करनी होगी। शॉर्टकट से सफलता नहीं मिलेगी, जो ये सोचता है कि कामयाबी का कोई शॉर्टकट है, तो ऐसा नहीं है। हम सभी को मिलकर आरएसएस और भाजपा की विचारधारा से लड़ना है। मेरी लड़ाई आरएसएस और भाजपा की विचारधारा से है,जो देश के सामने खतरा है। मैं इस लड़ाई को आपके साथ लड़ने जा रहा हूं। मैं इनसे डरने वाला नही हूं।

भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के युवाओं को रोजगार नही मिला है। हर साल 2 करोड़ रोजगार का वादा करने वाली केंद्र ने युवाओं को निराश किया। एक तरफ बेरोजगार युवाओं को रास्ते नही दिखा रहे, दूसरी तरफ संस्थाओ पर अतिक्रमण कर रहे। मंहगाई से हर वर्ग त्रस्त है। पेगासस सॉफ्टवेयर नही,राजनीतिक वर्ग को खामोश करने का जरिया है। आज न्यायपालिका पर दवाब बनाया जा रहा। ये लड़ाई आसान नही है। क्षेत्रीय पार्टियां ये लड़ाई नही लड़ सकती। केवल कांग्रेस ही लड़ सकती है, क्योंकि भाजपा सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात करेगी। क्षेत्रीय पार्टी की बात कभी नही करेगी, क्योंकि वे जानते है कि उनको सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। संवेधानिक संस्थाओं को बचाने का काम कांग्रेस करेगी। ये लोग नफरत,हिंसा फैलाते है, इनसे मै लड़ना चाहता हूं। मैं इस लड़ाई को आपके साथ लड़ने जा रहा हूं। मैं इनसे डरने वाला नही हूं। डरने की जरूरत नही है, हम सड़क पर उतरेंगे। लंबी लड़ाई के लिए हमें लोगों के बीच संवाद बढ़ाना होगा। डीसीसी और बीसीसी में बदलाव करना जरूरी हो गया है। हमें इन्हें और आक्रामक बनाना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत