दिल्ली में 63 लाख लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है भाजपा : केजरीवाल

आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा

दिल्ली में 63 लाख लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है भाजपा : केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजधानी में 63 लाख लोगों के घर और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है जो आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजधानी में 63 लाख लोगों के घर और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है जो आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से हम लोग देख रहे हैं कि दिल्ली के अंदर भाजपा शासित नगर निगम की तरफ से कई जगह बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि अभी कई महीनों तक बुलडोजर चलाए जाएंगे। वह कह रहे हैं कि हम दिल्ली से सारा अतिक्रमण हटाने जा रहे है, जितना भी अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण है, वह सारी हटाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम खुद भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं। हम नहीं चाहते हैं कि अतिक्रमण होना चाहिए। हम नहीं चाहते हैं कि अवैध इमारत बननी चाहिए लेकिन इसमें दो चीजें महत्वपूर्ण हैं। पहला यह कि पिछले 75 साल में दिल्ली जिस तरह से बनी है। वह योजनागत तरीके से नहीं बनी है। दिल्ली जिस तरह से बनी है, उसमें 80 फीसदी से अधिक दिल्ली अतिक्रमण के दायरे में आएगी। अब यह प्रश्न उठता है कि क्या अब 80 फीसदी दिल्ली को तोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी बात यह कि जिस तरीके से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। ना कोई कागज है, ना कोई मौका दिया जा रहा है। बुलडोजर लेकर बस किसी भी कॉलोनी में पहुंच जाते हैं और किसी का भी घर या दुकान तोडऩे लग जाते हैं। वह आदमी कागज लेकर सड़क पर खड़ा है। वो चिल्ला रहा है, दया की भीख मांग रहा है कि मेरे कागज तो देख लो। मेरे पास कागज हैं। यह अवैध और अतिक्रमण नहीं है। 40-40 साल से यहां पर रह रहा हूँ और मेरे पास कागज भी है, लेकिन कोई कागज नहीं देखा जा रहा है, सिर्फ बुलडोजर चलाया जा रहा है। यह तो सही नहीं है। जिस तरीके से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। इनकी प्लाङ्क्षनग है कि दिल्ली की सारी कच्ची कॉलोनियों को तोड़ा जाएगा। दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में करीब 50 लाख लोग रहते हैं। इनकी प्लानिंग है कि दिल्ली की सारी झुग्गियों को तोड़ा जाएगा। दिल्ली की झुग्गियों में लगभग 10 लाख लोग रहते हैं। इसके अलावा, इन लोगों ने करीब तीन लाख प्रॉपर्टी की लिस्ट बना रखी है, जहां पर इनका कहना है कि किसी ने नक्शे के इतर बालकनी, कमरा आदि बना लिया है, उस अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा। इस तरह, करीब 63 लाख लोगों के घर के ऊपर बुल्डोजर चलेंगे। मैं समझता हूं कि यह आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा।

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा। चुनाव से पहले इन लोगों ने कहा था कि जहां-झुग्गी, वहीं मकान बना कर दिया जाएगा और अब इन सबको तोडऩे के लिए आ गए। यह तो सही नहीं है। हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं और हम नहीं चाहते हैं कि अतिक्रमण होना चाहिए। हम चाहते हैं कि हमारी दिल्ली खूबसूरत होनी चाहिए, हमारी दिल्ली अच्छी होनी चाहिए। लेकिन 63 लाख लोगों को आप बेघर कर दोगे और उनकी दुकानें तोड़ दोगे और उनकी रोजमर्रा की ङ्क्षजदगी खराब दोगे, यह तो कोई बर्दाश्त नहीं करने वाला है। 15 साल से दिल्ली नगर निगम में भाजपा का राज था। इन 15 सालों में इन्होंने क्या किया? 15 साल में इन्होंने और अवैध अतिक्रमण व अवैध बिङ्क्षल्डग बनवाई। केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली जानती है कि चुनाव के बाद नगर निगम के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। हम दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि अतिक्रमण और अवैध रूप से बनी हुई दिल्ली की हर समस्या का हम समाधान करेंगे। कच्ची कॉलोनियों को साफ-सुथरा बनाया जाएगा, कच्ची कॉलोनियों को नियमित करेंगे और लोगों को मालिकाना हक दिलवाएंगे। पहले ही, हम लोगों ने कच्ची कॉलोनियों में सड़क, बिजली-पानी की व्यवस्था कर दिया है। साफ-सफाई भी हो रही है। उनको अच्छी कॉलोनी के रूप में विकसित किया जाएगा। झुग्गी वालों के लिए हम लोग मकान बना रहे हैं। थोड़ा समय लग रहा है। दिल्ली को झुग्गियों से भी मुक्ति दिलवाएंगे।

झुग्गी वालों के लिए मकान बनाएंगे और उनको इज्जत की ङ्क्षजदगी देंगे। जिन लोगों ने थोड़े-बहुत अतिक्रमण कर रखे हैं, जिससे किसी को बांधा नहीं पहुंच रही है। वहीं, जिन अतिक्रमण से लोगों को बांधा पहुंच रही है। मसलन, किसी ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है, उससे तो लोगों को बांधा पहुंच रही है। किसी ने रास्ते पर कब्जा कर रखा है, उससे लोगों को बांधा पहुंचती है, ऐसे लोगों को मौका देकर उनसे अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा। लोग हटाते हैं। कई बार हमने ऐसे प्रयास किए। लोगों को बुलाया और कहा कि यह ठीक नहीं है। इसको हटाइए, तो लोग हटा लेते हैं। आप लोगों पर बुलडोजर क्यों चला रहे हो। हम दिल्ली को ठीक करके दिखाएंगे। जैसे हमने शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर काम किया, बिजली ठीक की और पानी ठीक रहे हैं, ऐसे हम अवैध अतिक्रमण को भी ठीक करेंगे, लेकिन इस तरह से बुल्डोजर चलाकर लोगों के घरों और दुकानों को उजाडऩा सही नहीं है। हम इसका सख्त विरोध करते हैं। मैंने विधायकों के साथ बैठक की और उसमें उनको यही कहा है कि आपको जेल भी जाना पड़े, तो डरना मत, लेकिन आपको जनता के साथ खड़ा होना है। इस तरह से बुल्डोजर चलाना सही नहीं है, गुंडागर्दी करना सही नहीं है और अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करना सही नहीं है।

Read More रेलवे: गर्मी में यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रहा भोजन-पानी

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग