दक्षिण पश्चिम रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई: आरपीएफ ने फरवरी में 51 बच्चों को बचाया 44.8 लाख रुपए का सामान लौटाया

आरपीएफ हुबली की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' से सुरक्षित हुए 51 बच्चे

दक्षिण पश्चिम रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई: आरपीएफ ने फरवरी में 51 बच्चों को बचाया 44.8 लाख रुपए का सामान लौटाया

दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) की आरपीएफ ने फरवरी 2026 में 'नन्हे फरिश्ते' के तहत 51 बच्चों को रेस्क्यू किया। 'ऑपरेशन उपलब्ध' में टिकट दलालों को दबोचा गया, जबकि 'नार्को' और 'सतर्क' अभियानों में भारी मात्रा में गांजा और शराब जब्त की गई। यात्रियों का ₹44.8 लाख का खोया सामान भी लौटाकर सुरक्षा और सेवा की मिसाल पेश की गई।

हुबली। दक्षिण पश्चिम रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने फरवरी-2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आरपीएफ ने इस दौरान विभिन्न अभियानों के तहत कई सफल कार्रवाई की। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने 51 बच्चों (39 लड़के और 12 लड़कियां) को बचाकर सत्यापन के बाद उनके परिजनों, पुलिस-एनजीओ को सौंप दिया। ऑपरेशन डिग्निटी के तहत देखभाल की जरूरत वाली एक वृद्ध महिला को भी सुरक्षित बचाकर उनके परिवार या एनजीओ को सौंपा गया। मेरी सहेली के तहत 32 ट्रेनों में निगरानी की जा रही है। 

ऑपरेशन उपलब्ध के तहत टिकट दलालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23 मामलों में 23 दलालों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 77 हजार 804 मूल्य के 48 लाइव टिकट और 97 हजार 496 मूल्य के 65 उपयोग किए गए टिकट जब्त किए गए। आॅपरेशन सतर्क में 7 मामलों में 142 शराब की बोतलें (करीब 100 लीटर) जब्त की गई, जिनकी कीमत 63 हजार 346 है। 

वहीं, ऑपरेशन नारको के तहत 7 मामलों में 57 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.71 लाख है। इस दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी-आबकारी विभाग को सौंपा गया। फरवरी में आरपीएफ ने 58 मामलों में यात्रियों का खोया हुआ सामान असली मालिकों को लौटाया। इस सामान की कुल कीमत करीब 44.8 लाख है। इसके अलावा प्रतिदिन औसतन 32 से 35 एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों में 90 से 95 आरपीएफ कर्मियों की ओर से एस्कॉर्टिंग और मोबाइल पेट्रोलिंग की गई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम 1966 के तहत 3 मामले दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 38 हजार 458 मूल्य की चोरी हुई रेलवे संपत्ति बरामद की गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ