भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर

उत्थान और बेहतरी पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो रही

भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर तेजस्वी यादव ने बिहार से पलायन और मजदूरों की बदहाल स्थिति को लेकर केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर साल बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन हो रहा है, जो चिंता का विषय है। यादव ने तंज कसते हुए बिहार को “श्रमिक प्रदेश” घोषित करने की बात कही।

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार से बड़े पैमाने पर पलायन और श्रमिकों की स्थिति को देखते हुए श्रमिक दिवस का नाम बदलकर बिहार समर्पित दिवस या बिहार का नाम श्रमिक प्रदेश कर दिया जाना चाहिए। यादव ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश निर्माण में मजदूरों का योगदान अतुलनीय रहा है, लेकिन उनके उत्थान और बेहतरी पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो रही है।

यादव ने कहा कि श्रमिकों, उनके परिवारों और गांवों के विकास के बिना विकसित भारत की कल्पना करना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर मजदूरों एवं कामगारों पर ही पड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले 21 वर्षों से राजग सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण ही प्रतिवर्ष बिहार से लगभग 4 करोड़ लोग काम की तलाश में दूसरे राज्यों में जाते है। पलायन संबंधित यह तथ्यपरक आंकड़ा भयावह है।  

यादव ने कहा कि दूसरे राज्यों में बिहारी को कभी गोली तो कभी गाली दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहारियों को मिल रही इस पीड़ा की जिम्मेदार राजग सरकार है। राजद नेता यादव ने कहा कि वर्तमान में गैस सिलेंडर संकट के कारण भी मजदूरों पर असर पड़ा है और कई लोग वापस बिहार लौट रहे हैं, लेकिन उनके रोजगार की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि बिहार के मजदूर दूसरे राज्यों में काम नहीं करेंगे तो वहां की फैक्ट्रियां भी प्रभावित होंगी। यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नाम बदलने में माहिर भाजपा नेताओं को बिहार के मुख्यमंत्री को श्रमिक दिवस का नाम बदलकर बिहार समर्पित दिवस या बिहार का नाम श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए, क्योंकि राज्य श्रमिकों की आपूर्ति में अग्रणी है। यादव ने श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी से बिहार से पलायन रोकने और श्रमिकों के जीवन में सुधार लाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

Read More बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण : 142 सीटों के लिए मतदान जारी ; भवानीपुर में शुभेंदु-तृणमूल समर्थकों में झड़प, पुलिस का हल्का लाठीचार्ज, 5 बजे तक करीब 89.99 फीसदी मतदान

Read More पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण का मतदान बुधवार को ; BJP-TMC के लिए परीक्षा की घड़ी, इन दिग्गजों की साख दांव पर

 

 

Read More राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार

Tags: labor

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर में विकसित होंगे चंदन वन, अधिकारियों को निर्देश जारी भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर में विकसित होंगे चंदन वन, अधिकारियों को निर्देश जारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर में चंदन के वन विकसित करने के निर्देश...
अमेरिकी नाकाबंदी के चलते ईरान तेल उत्पादन में कर सकता है कटौती, अमेरिकी सेना ने की ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी : रिपोर्ट
राजनाथ सिंह का दो दिवसीय प्रयागराज दौरा आज : नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का करेंगे उद्घाटन, तकनीक और भविष्य की जरूरतों पर होगी चर्चा
डिकॉय ऑपरेशन में फर्जीवाड़े का खुलासा, ड्राइविंग स्कूलों पर निलंबन की तलवार
सीडलिंग पब्लिक स्कूल में नई छात्र परिषद का गठन, 200 से अधिक छात्रों ने ली शपथ
कांग्रेस का हमला: ग्रेट निकोबार परियोजना में पर्यावरण, आदिवासी अधिकार और पारदर्शिता नदारद, इन विषयों पर जवाब देने में वह विफल रही सरकार
विधानसभा सचिवालय के 52 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति : देवनानी ने दिए आदेश, कहा- पदोन्नति जिम्मेदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक