छत्तीसगढ़ शराब स्कैम : लखमा और करीबियों के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी, शराब नीति में बदलाव करने में थी अहम भूमिका 

कर्मचारियों ने दबिश दी

छत्तीसगढ़ शराब स्कैम : लखमा और करीबियों के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी, शराब नीति में बदलाव करने में थी अहम भूमिका 

शराब स्कैम मामले में ईडी ने कवासी लखमा के खिलाफ 3773 पन्नों का चालान पेश कर चुकी है। चालान में बताया गया कि पूर्व आबकारी मंत्री लखमा को इस स्कैम की पूरी जानकारी थी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब स्कैम मामले में जेल में कैद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर बस्तर संभाग के सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर तथा दंतेवाड़ा में 13 और रायपुर में 2 ठिकानों को मिलाकर कुल 15 ठिकानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-आर्थिक अपराध कोषांग (एसीबी-ईओडब्ल्यू) की छापेमारी जारी है। जगदलपुर स्थित प्रेम मिघलानी और रायपुर के संतोषी नगर स्थित नहाटा परिवार के अलावा अम्बिकापुर के बड़े कपड़ा व्यापारी व सरकारी विभागों में सप्लायर धजाराम इंटरप्राजेज के मालिक अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सुबह तकरीबन 6 बजे एंटी करप्शन के अधिकारी व कर्मचारियों ने दबिश दी। 

शराब स्कैम मामले में ईडी ने कवासी लखमा के खिलाफ 3773 पन्नों का चालान पेश कर चुकी है। चालान में बताया गया कि पूर्व आबकारी मंत्री लखमा को इस स्कैम की पूरी जानकारी थी। यही नहीं वह शराब स्कैम को अंजाम देने वाले सिंडिकेट के प्रमुख थे। इसके साथ ही कवासी लखमा की शराब नीति में बदलाव करने में भी भूमिका अहम थी। इसके अलावा चालान में शराब दुकान में निरीक्षण करने से पहले आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति लेने का भी उल्लेख है। 

 

Tags: ACB

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की...
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक