देश में कोरोना के 5,076 नए मामले आए सामने 

कोरोना मृतकों की संख्या 528150 हो गई

देश में कोरोना के 5,076 नए मामले आए सामने 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 214.95 करोड़ टीके दिये जा चुके है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के सक्रिय मामले 905 कम होने से इनकी संख्या 47945 रह गई। 

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 5,970 लोगों के मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 4,39,19,264 हो गयी है। इसी अवधि में 7 लोगों की मौत होने से कोरोना मृतकों की संख्या 528150 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 214.95 करोड़ टीके दिये जा चुके है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के सक्रिय मामले 905 कम होने से इनकी संख्या 47945 रह गई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी अवधि में कोरोना महामारी के 5,076 नए मामले सामने आए है, जिससे अब देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,95,359 हो गई। भारत में स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों का की दर 0.11 प्रतिशत है। संक्रमण दर 1.58 प्रतिशत है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 3,20,784 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88.94 करोड़ से अधिक कोविड परीक्षण किए हैं।  देश में पिछले 24 घंटों में 9 प्रदेशों, एक केन्द्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी है और अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामले कम हुए है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर परिवहन विभाग की पहल का असर महज 24 घंटे में दिखाई देने लगा। ट्रांसपोर्ट...
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग