रूस-यूक्रेन में मध्यस्थता कर सकता है भारत

युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री का भारत दौरा

रूस-यूक्रेन में मध्यस्थता कर सकता है भारत

भारत एक महत्वपूर्ण देश: लावरोव

नई दिल्ली। यूक्रेन जंग के बीच भारत दौरे पर पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा भारत एक महत्वपूर्ण देश है। वो रूस-यूक्रेन विवाद में मध्यस्थता कर सकता है। अगर भारत ऐसी भूमिका निभा सकता है जिसमें वो तार्किक रहते हुए अंतरराष्टÑीय मसलों को सुलझाने के सुझाव दे सके तो हमें भारत की यह भूमिका मंजूर होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे राष्टÑपति व्लादिमिर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक्यू कहा है।


लावरोव ने यूक्रेन मुद्दे पर भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत बिना किसी दबाव में आए सूझबूझ के साथ आगे बढ़ रहा है। मेरा मानना है कि भारतीय विदेश नीति की खासियत बिना किसी दबाव में आए अपने राष्टÑीय हितों पर ध्यान केंद्रित करना है। रूसी संघ में इसी तरह की नीति है, यह हमें बड़ा देश बनाती है और यही हमें अच्छा और वफादार दोस्त और भागीदार बनाती है।

हम विश्व व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं
रूसी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत हमसे जो भी सामान खरीदना चाहता है हम उसे देने के लिए तैयार हैं। भारत और रूस लंबे वक्त से डिफेंस पार्टनरशिप डेवलप करते रहे हैं। हम दोनों ही विश्व व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं।


यूक्रेन में एक स्पेशल ऑपरेशन
यूक्रेन युद्ध को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आप इसे युद्ध कह रहे हैं जो कि सच नहीं है। यह एक स्पेशल आॅपरेशन है, जिसमें यूक्रेनी आर्मी के इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा रहा है। हमारा सिर्फ इतना मकसद है कि आने वाले वक्त में कीव की सरकार रूस के लिए कोई खतरा न बन पाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे