टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो के विमान की श्रीनगर में लैंडिंग : पाकिस्तान ने नहीं दी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति, फ्लाइट को हुआ नुकसान 

विमान में 220 से अधिक लोग सवार थे

टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो के विमान की श्रीनगर में लैंडिंग : पाकिस्तान ने नहीं दी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति, फ्लाइट को हुआ नुकसान 

इस दौरान विमान को अचानक भीषण ओलावृष्टि और टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा

नई दिल्ली। इंडिगो की एक फ्लाइट दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। इस दौरान विमान को अचानक भीषण ओलावृष्टि और टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। पायलट ने शुरुआत में खराब मौसम से बचने के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति मांगी, लेकिन पाकिस्तान ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

इसके बाद पायलट ने विमान को अपने मूल उड़ान पथ पर उड़ाया, जहाँ उसे गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा। विमान को सुरक्षित रूप से श्रीनगर में लैंड कराया गया। विमान में 220 से अधिक लोग सवार थे। इस दौरान विमान के आगे के हिस्से को नुकसान हुआ है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय इस हादसे की जांच कर रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत