Travel Influencer Anunay Sood Death : परिवार ने भावुक बयान में की पुष्टि, गोपनीयता बनाए रखने का किया अनुरोध

सोशल मीडिया पर अनेक लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Travel Influencer Anunay Sood Death : परिवार ने भावुक बयान में की पुष्टि, गोपनीयता बनाए रखने का किया अनुरोध

लोकप्रिय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फ़ोटोग्राफऱ अनुनय सूद का निधन हो गया है। उनके परिवार ने गुरुवार को एक बयान में यह घोषणा की है लेकिन उनकी असामयिक मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। यह घोषणा उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई है, जहाँ उनके परिवार ने इस क्षति से उबरने के लिए गोपनीयता का अनुरोध किया।

नई दिल्ली। लोकप्रिय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फ़ोटोग्राफऱ अनुनय सूद का निधन हो गया है। उनके परिवार ने गुरुवार को एक बयान में यह घोषणा की है लेकिन उनकी असामयिक मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। यह घोषणा उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई है, जहाँ उनके परिवार ने इस क्षति से उबरने के लिए गोपनीयता का अनुरोध किया। बयान में कहा गया कि हमें बेहद दुख के साथ अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम गोपनीयता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

सूद के निधन की खबर से उनके अनुयायी और साथी रचनाकार स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर अनेक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । एक यूजर ने लिखा कि यकीन करना मुश्किल है। सूद के आकस्मिक निधन ने कई लोगों को स्तब्ध कर दिया, खासकर इसलिए क्योंकि वह अंत तक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। भारत के पर्यटन जगत में एक प्रमुख नाम अनुनय सूद ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी लुभावनी यात्रा सामग्री के लिए व्यापक प्रशंसा प्राप्त की थी और उनके 14 लाख से ज्यादा फ़ॉलोअर्स थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत ने की काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा, बताया-कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, समर्थन का किया ऐलान भारत ने की काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा, बताया-कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, समर्थन का किया ऐलान
भारत ने काबुल के नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले को "कायरतापूर्ण और अमानवीय" बताया है। विदेश मंत्रालय...
दिल्ली में भीषण हादसा: लोहे का पुल टूटने से नाले में गिरी महिला की मौके पर मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
राजस्व लक्ष्य की ओर परिवहन विभाग की मजबूत बढ़त : 7639 करोड़ पहुंचा राजस्व, सख्त निगरानी और डिजिटल व्यवस्था का असर
लोकसभा से निलंबित सभी आठ सदस्यों का निलंबन समाप्त, ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
हनुमानगढ़ में 5 लोगों की मौत का कारण बना आवेरटेक : विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई बस, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
पूर्वी चंपारण में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक जवान शहीद; दो संदिग्ध ढेर, तलाशी अभियान जारी
हॉर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में गश्त की योजनाओं से पीछे हटने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों पर जताई नाराजगी, बोले-ईरान के साथ जल्द हो सकता है खत्म संघर्ष