निर्यात 22 फीसदी बढ़कर 33.81 अरब डॉलर पर

पिछले वर्ष फरवरी में यह 27.68 अरब डॉलर रहा था। फरवरी 2020 में कोरोना की पहली लहर के कारण लॉकडाउन लगने से पहले यह 27.74 अरब डॉलर रहा था।

निर्यात 22 फीसदी बढ़कर 33.81 अरब डॉलर पर

पिछले वर्ष फरवरी के 40.75 अरब डॉलर के आयात की तुलना में 40.75 प्रतिशत अधिक है।

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के फरवरी महीने में देश का निर्यात 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि पिछले वर्ष फरवरी में यह 27.68 अरब डॉलर रहा था। फरवरी 2020 में कोरोना की पहली लहर के कारण लॉकडाउन लगने से पहले यह 27.74 अरब डॉलर रहा था। इस तरह से फरवरी 2022 में भारतीय निर्यात ने कोरोना काल के पहले स्तर को भी पार लिया है।   वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक 11 महीने में देश का कुल निर्यात 374.05 अरब डॉलर रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 256.55 अरब डॉलर की तुलना में 45.80 प्रतिशत अधिक है। कोरोना महामारी से पहले मार्च 2020 में समाप्त हुए वित्त वर्ष में इस अवधि में निर्यात 291.87 अरब डॉलर रहा था जिसकी तुलना में चालू वित्त वर्ष के 11 महीने का निर्यात 28.16 प्रतिशत अधिक है।  आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2022 में भारत का आयात 55.01 अरब डॉलर रहा जो पिछले वर्ष फरवरी के 40.75 अरब डॉलर के आयात की तुलना में 40.75 प्रतिशत अधिक है।

 फरवरी 2020 में आयात 37.90 अरब डॉलर रहा था जिसकी तुलना में इस वर्ष फरवरी में आयात 45.12 प्रतिशत बढ़ा है।   फरवरी में आयात में बढ़ोतरी होने से देश का व्यापार घाटा 21.19 अरब डॉलर रहा है जो फरवरी 2021 के 13.12 अरब डॉलर के व्यापार घाटा की तुलना में 61.59 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 के दौरान कुल व्यापार घाटा 176.07 अरब डॉलर रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 88.99 अरब डॉलर के व्यापार घाटा की तुलना में 97.86प्रतिशत अधिक है।  चालू वित्त वर्ष में फरवरी 2022 तक 11 महीने में देश का आयात 550.12 अरब डॉलर रहा है जो इसी अवधि में पिछले वित्त वर्ष के 345.54 अरब डॉलर के आयात की तुलना में 59.2 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल 2019 से फरवरी 2020 तक 443.24 अरब डॉलर का आयात हुआ था जिसकी तुलना में चालू वित्त वर्ष के 11 महीने में आयात 24.11 प्रतिशत अधिक है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पैसों का खेल : लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जमकर बहाया पैसा, 3861 करोड़ रुपए खर्च  पैसों का खेल : लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जमकर बहाया पैसा, 3861 करोड़ रुपए खर्च 
पार्टियों द्वारा लोकसभा चुनावों और आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों में किये गए खर्चे का...
इजरायल के जीपीएस हमले से भारतीय विमानों के क्रैश होने का खतरा : 15 माह में स्पूफिंग के 465 हादसे, पाकिस्तान सीमा पर असर
भजनलाल सरकार ने 49 खिलाड़ियों को दिया नौकरी का तोहफा : कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति के आदेश, विभागों का भी किया आवंटन
अपकमिंग फिल्म जाट का ट्रेलर लॉन्च : हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयकारे से गूंजा सिनेमा हॉल, सनी देओल बोले- ढाई किलो के हाथ की ताकत देखेगा साउथ 
कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अभिकर्ता की जल्द हो नियुक्ति
मुख्य सड़कों पर छाया अंधेरा : रोड लाइटें बंद, ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने के निर्देश
पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर के मामले में ईडी की कार्रवाई क्यों नहीं