Asian Games 2023: स्केटिंग में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जीते कांस्य पदक

इस स्पर्धा में देश का यह पहला रोलर स्केटिंग पदक था

Asian Games 2023: स्केटिंग में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जीते कांस्य पदक

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारत की संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

हांगझोउ। भारत की महिला और पुरूष 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में कांस्य पदक जीते। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारत की संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपनी रेस 4:34:861 मिनट में पूरी की। यहां इस स्पर्धा में देश का यह पहला रोलर स्केटिंग पदक था। एशियाई खेल के इतिहास में यह भारत का तीसरा रोलर स्पोर्ट्स पदक है।

वहीं एक अन्य मुकाबले में भारत के आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले फाइनल में 4:10.128 का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता। इसी के साथ एशियाई खेलों में रोलर स्केटिंग में भारत ने दूसरा पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में चीनी ताइपे ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता। 

Post Comment

Comment List

Latest News

20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव 20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को त्रिपुरा आ सकते हैं। टीटीएएडीसी चुनाव से पहले भाजपा-टिपरा मोथा गठबंधन पर...
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन