पाकिस्तान फतह के साथ इंग्लैंड ने किया विश्वकप अभियान का समापन

पाकिस्तान की पूरी टीम 43.3 ओवर में 244 रन बना कर पवेलियन लौट गए

पाकिस्तान फतह के साथ इंग्लैंड ने किया विश्वकप अभियान का समापन

आठ ओवरों में  हैरी ब्रूक (30) और कप्तान जॉस बटलर (27) ने गियर बदलते हुये रनो की रफ्तार को तेज कर दिया। ब्रूक ने 17 गेंदो की संक्षिप्त पारी में दो चौके और दो छक्के जड़े जबकि बटलर ने 18 गेंदो में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

कोलकाता। जो रूट (60) और बेन स्टोक्स (84) के बीच शतकीय साझीदारी के बाद अनुशासित गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण की बदौलत इंग्लैंड ने आईसीसी विश्वकप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान को 93 रन से हरा  कर अपने अभियान का समापन किया।

ईडन गार्डन मैदान पर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 337 रन बनाये जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 43.3 ओवर में 244 रन बना कर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर और एक रन पर पवेलियन लौट गये। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने तीन विकेट लिये।

इस मुकाबले में तीसरे विकेट के रूप में आगा सलमान को आउट कर उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किये। आदिल रशीद, गस ऐटङ्क्षकसन और मोईन अली ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया वहीं  क्रिस बोक्स को एक विकेट मिला। इस मैच के साथ ही पाकिस्तान भी विश्वकप से बाहर हो चुका है। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई में न्यूजीलैंड से होगा जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में आस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका से लोहा लेगी।

गत चैंपियन इंग्लैंड के लिये मौजूदा विश्वकप निराशाजनक रहा है। उसे नौ लीग मुकाबलों में सिर्फ तीन में विजय हासिल की है जबकि पाकिस्तान को इतने ही मैचों में चार में जीत मिली है।

Read More अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, लगातार दूसरी जीत की हासिल 

डाविड मलान (31) और जॉनी बेयरस्टो (59) ने 82 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को मजबूत आधार दिया जबकि बाद में जो रूट और बेन स्टोक्स ने संयम का परिचय देते हुये अपनी टीम के स्कोर को बड़ा बनाने में महती योगदान दिया। शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने से पहले स्टोक्स ने 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपनी टीम के लिये बेशकीमती रन जुटाये। मध्यक्रम की जान माने जाने वाले स्टोक्स का बल्ला भी आज खूब चला। वह अफरीदी की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े शादाब खान के हाथों लपके गये।

Read More विराट कोहली फिर से बने नंबर वन : रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, 11वीं बार हासिल की वनडे में शीर्ष रैंकिंग 

पाकिस्तान की ओर से हारिस रउफ ने 64 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अफरीदी को 72 रन खर्च कर दो विकेट हासिल हुये। इफ्तिखार अहमद ने किफायती गेंदबाजी करते हुये 38 रन देकर एक विकेट झटका। डेविड विली (15) के रूप में मोहम्मद वसीम को दूसरा विकेट हासिल हुआ। उन्हे दो विकेट 74 रन की कीमत पर मिले।

Read More डब्ल्यूपीएल : जेमिमाह के नाबाद अर्द्धशतक से दिल्ली 7 विकेट से जीती, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर