आईपीएल-2025 ने तोड़े व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड, एक बिलियन लोगों ने देखा फाइनल 

इस बार टूर्नामेंट को नया चैंपियन मिला

आईपीएल-2025 ने तोड़े व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड, एक बिलियन लोगों ने देखा फाइनल 

आईपीएल के 18 वें सीजन को एक बिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा।

नई दिल्ली। आईपीएल के 18 वें सीजन को एक बिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल -2025 का फाइनल अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी-20 मैच बना। आईपीएल के 18 वें सीजन में फैंस को काफी रोमांचक खेल देखने को मिला। इस बार टूर्नामेंट को नया चैंपियन मिला। आईपीएल-2025 ने व्यूअरशिप के मामले में भी पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स की टीम खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार चैंपियन बनी थी। फाइनल मुकाबले की भी व्यूअरशिप ने भी नया रिकॉर्ड कायम किया है। 

ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर जियोस्टार के मुताबिक आईपीएल 2025 को टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल 840 बिलियन मिनट से ज्यादा देखा गया। एक बिलियन से ज्यादा लोगो ने इस टूर्नामेंट को देखा। आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी व्यूअरशिप में काफी बढोतरी देखने को मिली थी। जियो हॉटस्टार पर पहले तीन मैचों की व्यूअरशिप पिछले सत्र की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक थी, जबकि इसे 137 करोड़ लोगो ने देखा। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला टी-20 के इतिहास का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मैच बन गया है। इस मैच को अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर 31.7 बिलियन मिनट वॉचटाइम मिला, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत