आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 8 विकेट से पराजित किया,  पोरेल और राहुल ने ठोके अर्द्धशतक 

करुण नायर सस्ते में लौटे 

आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 8 विकेट से पराजित किया,  पोरेल और राहुल ने ठोके अर्द्धशतक 

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2025 के 40 वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा अपनी छठी जीत दर्ज की।

हैदराबाद। मुकेश कुमार (33 पर 4) की घातक गेंदबाजी के बाद अभिषेक पोरेल (51 रन) और केएल राहुल (अवि. 57 रन) के अर्द्धशतकों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2025 के 40 वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा अपनी छठी जीत दर्ज की। दिल्ली इस जीत से 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। वही लखनऊ सुपर जायंट्स 9 मैचों में 5 जीत व 4 हार के साथ 10 अंकों की मदद से पांचवे स्थान पर काबिज है। 

लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में ही 2 विकेट पर 161 रन बना जीत दर्ज की। 

करुण नायर सस्ते में लौटे :

दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी निभाई। मार्करम ने करुण नायर को बोल्ड कर दिल्ली को पहला झटका दिया। नायर ने 9 गेंद में दो चौके और एक छक्का जड़ 15 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने 69 रन जोड़ दिल्ली पारी का स्कोर 100 रनों के  पार पहुंचाया। मार्करम ने अभिषेक पोरेल को मिलर के हाथों लपकवा अपना दूसरा विकेट हासिल किया। पोरेल ने 36 गेंदों  पर 5 चौको और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इसके बाद केएल राहुल और कप्तान अक्षर पटेल (अवि. 34) ने तीसरे विकेट की अविभाजित साझेदारी में 6 ओवर में 56 रन बना दिल्ली को जीत दिलाई। इससे पूर्व  एडन मार्करम (52) और मिचेल मार्श (45) ने पहले विकेट की 87 रन की भागेदारी की मदद से लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद निकोलस पूरण (9), अब्दुल समद (2), डेविड मिलर (अवि. 14) और कप्तान ऋषभ पंत (0) कुछ खास योगदान नहीं दे सके। आयुष बदोनी ने जरुर 36 रन बनाए। 

Read More टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत