आरपीसी कप : एसएमएस एकेडमी पर आरपीसी की जीत का हीरो बना कुलदीप सिंह 

पहले चक्कर में दोनों टीमों की ओर से एक-एक गोल हुए

आरपीसी कप : एसएमएस एकेडमी पर आरपीसी की जीत का हीरो बना कुलदीप सिंह 

आरपीसी ने रामबाग पोलो ग्राउंड पर खेले जा रहे आरपीसी कप में एसएमएस पोलो एकेडमी को 3 के मुकाबले साढ़े पांच गोल से पराजित किया।

जयपुर। दो हैंडीकैप के कुलदीप सिंह राठौर के तीन गोलों की बदौलत आरपीसी ने रामबाग पोलो ग्राउंड पर खेले जा रहे आरपीसी कप में एसएमएस पोलो एकेडमी को 3 के मुकाबले साढ़े पांच गोल से पराजित किया। आधे हैंडीकैप का एडवांटेज लेकर उतरी आरपीसी की ओर से कुलदीप सिंह ने तीन व रणशेय पुरोहित और विशाल सिंह राठौर ने एक-एक गोल बनाए। एसएमएस एकेडमी के लिए स्क्रैच खिलाड़ी शुभमन गुप्ता ने दो व अनिरुद्ध ने एक-एक गोल बनाया। 

पहले चक्कर में दोनों टीमों की ओर से एक-एक गोल हुए। शुभम ने एसएमएस के लिए व कुलदीप ने आरपीसी के लिए गोल बनाया। दूसरे चक्कर के आरंभ में कुलदीप ने अपना दूसरा गोल ठोक आरपीसी को 2.5-1 से आगे कर दिया। अनिरुद्ध ने अंतिम समय में गोल बना अंतर को 2.5-2 से कम कर दिया। तीसरे चक्कर के शुरू में  विशाल ने गोल दाग आरपीसी को 3.5-2 से बढ़त दिलाई। कुलदीप ने अपना तीसरा गोल बना आरपीसी को 4.5-3 से आगे कर दिया। अंतिम चक्कर में रणशेय पुरोहित ने मैच समाप्ति से पूर्व गोल ठोक आरपीसी को 5.5-3 से आगे कर दिया जो विजयी स्कोर रहा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं