लीड्स टेस्ट : भारत की दूसरी पारी में 2 पर 90 रन, बुमराह-कृष्णा ने बढ़त दिलाई, इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमटी

सेना देशों में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बुमराह

लीड्स टेस्ट : भारत की दूसरी पारी में 2 पर 90 रन, बुमराह-कृष्णा ने बढ़त दिलाई, इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमटी

भारत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड को पहली पारी में 465 के स्कोर पर रोक कर छह रनों की मामूली बढ़त ले ली।

लीड्स। जसप्रीत बुमराह (5 विकेट) प्रसिद्ध कृष्णा (3 विकेट) और मोहम्मद सिराज (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड को पहली पारी में 465 के स्कोर पर रोक कर छह रनों की मामूली बढ़त ले ली। खेल समाप्ति तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट  पर 90 रन बना लिए थे। केएल राहुल 47 और कप्तान शुभमन गिल 6 रन बना क्रीज  पर मौजूद थे। इस प्रकार भारत की कुल बढ़त 96 रन हो गई  और उसके 8 खिलाड़ी शेष है। इंग्लैंड ने विगत दिन के तीन विकेट पर 209 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में इंग्लैंड का पहला विकेट ओली पोप के रूप में गिरा। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। ऑली पोप ने 137 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 106 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। मोहम्मद सिराज ने हैरी ब्रूक (20) को पंत के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। 

भारतीय गेंदबाजों ने पहले सत्र में भले ही दो विकेट झटके है लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजो ने मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है। भोजनकाल के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जेमी स्मिथ को (40) को आउटकर इंग्लैंड को छठा झटका दिया। इंग्लैंड का सातवां विकेट हैरी ब्रूक के रूप में गिरा। हैरी ब्रूक को (99) के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। ब्राइडन कार्स (22) को सिराज ने, क्रिस वोक्स (18) और जॉश टंग (11) को बुमराह ने बोल्ड कर इंग्लैंड की पहली पारी का 100.4 ओवर मे 465 के स्कोर पर अंत कर दिया। 

सेना देशों में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बुमराह :

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 5 विकेट लिए और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। तीसरे दिन की समाप्ति तक बुमराह 5 विकेट ले चुके थे। लीड्स में बूम-बूम बुमराह का जलवा देखने मिला। बुमराह सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया है। 

Read More आईसीसी टी-20 विश्वकप में उलटफेर से चूका नेपाल, सैम करन के निर्णायक ओवर से इंग्लैंड चार रन से जीता

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त