पुर्तगाल, नीदरलैंड और सेनेगल सुपर-16 में पहुंचे

उरुग्वे से पिछली हार का बदला चुकाया

 पुर्तगाल, नीदरलैंड और सेनेगल सुपर-16 में पहुंचे

है। पुर्तगाल से पहले फ्रांस और ब्राजील ने टॉप-16 में जगह बनाई है। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल ने उरुग्वे से 2018 में मिली हार का बदला भी ले लिया। मैच में पुर्तगाल के लिए दोनों गोल ब्रूनो फर्नांडिस ने किए।

दोहा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल ने मंगलवार को उरुग्वे को 2-0 से पराजित कर फीफा विश्व कप के अंतिम 16 में जगह बना ली। पुर्तगाल नॉकआउट राउंड में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। पुर्तगाल से पहले फ्रांस और ब्राजील ने टॉप-16 में जगह बनाई है। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल ने उरुग्वे से 2018 में मिली हार का बदला भी ले लिया। मैच में पुर्तगाल के लिए दोनों गोल ब्रूनो फर्नांडिस ने किए। हालांकि उरुग्वे के गोलकीपर के शानदार प्रदर्शन के चलते वह अपनी हैट्रिक से चूक गए लेकिन अपनी टीम को अगले दौर में पहुंचाने में उन्होंने अहम योगदान दिया।  

ग्रुप एच के इस मुकाबले में लुसेल स्टेडियम में दक्षिण अमेरिकी टीम के खिलाफ ब्रूनो फर्नांडिस ने मैच के 54वें मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में उन्होंने दूसरा गोल कर पुर्तगाल की बढ़त 2-0 कर दी और अपनी टीम की जीत लगभग तय कर दी। इस मैच में उनके पास हैट्रिक पूरी करने का शानदार मौका था लेकिन गेंद गोल पोस्ट से टकरा गई और वह तीसरा गोल नहीं कर सके।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई