हमवतन प्रियांशु को हरा प्रणय ऑस्ट्रेलिया ओपन फाइनल में

पहले गेम में दोनों भारतीयों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी

हमवतन प्रियांशु को हरा प्रणय ऑस्ट्रेलिया ओपन फाइनल में

दूसरे गेम में प्रणय ने तेजी के साथ 7-3 की बढ़त ली और अपने जुझारू प्रदर्शन के बावजूद प्रियांशु बाकी के गेम में आगे नहीं निकल सके।

सिडनी। अनुभवी भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने शनिवार को अपने युवा हमवतन प्रियांशु राजावत को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रख लिया। विश्व रैंकिंग में नौंवे स्थान पर काबिज प्रणय ने 43 मिनट चले सेमीफाइनल में 31वीं रैंकिंग वाले प्रियांशु को 21-18, 21-12 से मात दी। प्रियांशु के खिलाफ दो मुकाबलों में यह प्रणय की दूसरी जीत है। इस साल अपने दूसरे फाइनल में प्रणय चीन के वेंग होंग यांग का सामना करेंगे जो सेमीफाइनल में मलेशिया के ली जी जिया को हराकर आ रहे हैं। 

पहले गेम में दोनों भारतीयों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, हालांकि छठी वरीयता प्राप्त प्रणय ब्रेक तक 11-8 से आगे रहे। प्रियांशु ने अपनी प्रतिस्पर्धी ऊर्जा के साथ गेम को 18-18 पर बराबर किया लेकिन प्रणय ने अगले तीन पॉइंट स्कोर कर मैच में 1-0 की बढ़त ले ली। 

दूसरे गेम में प्रणय ने तेजी के साथ 7-3 की बढ़त ली और अपने जुझारू प्रदर्शन के बावजूद प्रियांशु बाकी के गेम में आगे नहीं निकल सके। प्रणय 11-7 की बढ़त के साथ ब्रेक में गये और गेम के दूसरे हिस्से में प्रियांशु पर अपना वर्चस्व कायम करते हुए 43 मिनट में मैच जीत लिया। इस साल मलेशिया मास्टर्स के रूप में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाले प्रणय ने फाइनल में पहुंचने पर कहा कि सच कहूं तो यह बहुत सैटिस्फाइंग है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 10 के खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है। मेरे लिये पिछले दो साल बहुत अच्छे रहे हैं और मैं नियमित रूप से मुकाबले जीतने में सक्षम रहा हूं। उम्मीद है कि मैंने जो मलेशिया में किया था उस जैसा कुछ कर सकूंगा। गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए बैडमिंटन की क्वालीफिकेशन खिड़की एक मई को खुल चुकी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के नतीजे ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग रैंकिंग को प्रभावित करेंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं