पीवी सिंधु होगी भारत की ध्वज वाहक

आईओए ने सिंधु को ध्वजवाहक बनाने का फैसला किया

पीवी सिंधु होगी भारत की ध्वज वाहक

नीरज ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) से आग्रह किया था कि वह बर्मिंघम खेलों में भारतीय दल के ध्वजवाहक नहीं बन पाएंगे। नीरज के हटने के बाद आईओए ने सिंधु को ध्वजवाहक बनाने का फैसला किया।

बर्मिंघम। ओलम्पिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल की ध्वजवाहक होगी। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के चोट के कारण इन खेलों से हट जाने के बाद सिंधु को यह जिम्मेदारी दी गई है। नीरज ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) से आग्रह किया था कि वह बर्मिंघम खेलों में भारतीय दल के ध्वजवाहक नहीं बन पाएंगे। नीरज के हटने के बाद आईओए ने सिंधु को ध्वजवाहक बनाने का फैसला किया।

भारत में 29 जुलाई को तड़के 4 बजे देखा जा सकता है प्रसारण
उद्घाटन समारोह बर्मिंघम में स्थानीय समयानुसार रात 11.30 बजे शुरू होगा। भारतीय समयानुसार 29 जुलाई सुबह चार बजे से इसका प्रसारण देखा जा सकता है। भारत में राष्ट्रमंडल खेलों के प्रसारण का अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के पास है। दूरदर्शन सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के मैचों का प्रसारण करेगा।

दूसरी बार मौका
सिंधु को ध्वज वाहक बनने का मौका लगातार दूसरी बार मिला है। वह पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए खेलों में भी भारत की ध्वजवाहक थी। सिंधु के साथ भारोत्तोलक मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन के नामों पर भी चर्चा हुई लेकिन आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना, महासचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे और राजेश भंडारी की चार सदस्यीय समिति ने तीन एथलीटों को शॉर्टलिस्ट किया। अंत में अनिल खन्ना और राजीव मेहता ने सिंधु को ध्वजवाहक के रूप में चुना।

बर्मिंघम कर रहा है पहली बार मेजबानी
राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण होगा। इसमें 72 देशों के 4500 से अधिक एथलीट 20 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक के लिए उतरेंगे। खेलों की शुरुआत एलेक्जेंडर स्टेडियम में होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी। बर्मिंघम शहर पहली बार इसकी मेजबानी कर रहा है। हालांकि इंग्लैंड में तीसरा बार इन खेलों का आयोजन हो रहा है। 19 खेलों में कुल 283 पदक दाव पर होंगे।

Read More आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ