पेरू में जंगल में लगी आग के कारण 15 लोगों की मौत, अधिकारी सतर्क
लोग अस्पताल में भर्ती हैं
अभी तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 128 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
लीमा। पेरू के विभिन्न हिस्सों में लगी भीषण जंगल की आग के कारण करीब 15 लोगों की मौत हो गयी है। देश के स्वास्थ्य मंत्री सीजर वास्केज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 128 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारी सतर्क रहेंगे और आग से प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे। पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे आग से प्रभावित क्षेत्रों की देखरेख रानी जारी रखने और स्थानीय अधिकारियों और अन्य संस्थानों के साथ कार्रवाई का समन्वय करने के लिए रवाना हुए।
Tags: fire
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Jun 2025 18:55:03
राजस्थान में खनिजों की खोज के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स व मशीन लर्निंग तकनीक का भी सहयोग लिया जाएगा
Comment List