अमेरिका में घर में लगी आग : भारतीय छात्रा की मौत, स्नातकोत्तर की कर रही थी पढ़ाई 

गंभीर चोटों के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया

अमेरिका में घर में लगी आग : भारतीय छात्रा की मौत, स्नातकोत्तर की कर रही थी पढ़ाई 

अल्बानी पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि उनके कर्मी और अल्बानी दमकल विभाग ने 4 दिसंबर की सुबह घर में आग लगने की सूचना के बाद तत्काल प्रतिक्रिया दी थी।

न्यूयॉर्क। अमेरिका में भारत की एक छात्रा की आवास में आग लगने से मौत हो गई। आग लगने के कारण छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी। सहज रेड्डी उदुमाला (24 वर्षीय) न्यूयॉर्क की राजधानी अल्बानी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थी। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने देर रात (स्थानीय समय) को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उदुमाला की आकस्मिक मृत्यु से गहरा दुख हुआ। दूतावास ने कहा, इस कठिन समय में हमारे विचार और हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। यह भी कहा कि वह उदुमाला के परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। 

अल्बानी पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि उनके कर्मी और अल्बानी दमकल विभाग ने 4 दिसंबर की सुबह घर में आग लगने की सूचना के बाद तत्काल प्रतिक्रिया दी थी। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे थे, तो अधिकारियों और दमकल कर्मियों ने पाया कि घर पूरी तरह से आग में जल रहा था और कई लोग अभी भी घर के अंदर थे। कर्मियों की टीमें घर के अंदर 4 वयस्कों को ढूंढने में सफल हुए, जिन्हें आपात मेडिकल कर्मियों ने मौके पर उपचार दिया और फिर उन्हें गंभीर चोटों के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो पीड़ितों को आगे के इलाज के लिए मेडिकल बर्न सेंटर में स्थानांतरित किया गया।

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार
PKC-ERCP परियोजना के तहत गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होने की संभावना। करीब 27 किमी...
शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम
एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
यूएई ने की इराक में अपने दूतावास पर आतंकी ड्रोन हमले की कड़ी निंदा: अंतरराष्ट्रीय मानदंडों एवं कानूनों का उल्लंघन बताया, कोई हताहत नहीं
रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, रक्तदाताओं ने किया पोस्टर विमोचन