वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल विमान, 3.60 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी 

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 

वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल विमान, 3.60 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगले सप्ताह की भारत यात्रा से पहले सरकार ने वायु सेना के लिए फ्रांस से अतिरिक्त बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान राफेल की दो दशक से भी अधिक समय से लटकी पड़ी खरीद के प्रस्ताव को गुरुवार को हरी झंडी दिखा दी।

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगले सप्ताह की भारत यात्रा से पहले सरकार ने वायु सेना के लिए फ्रांस से अतिरिक्त बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान राफेल की दो दशक से भी अधिक समय से लटकी पड़ी खरीद के प्रस्ताव को गुरुवार को हरी झंडी दिखा दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में 3.60 लाख करोड़ रुपए की लागत से राफेल लड़ाकू विमानों के साथ-साथ नौसेना के लिए आठ पी- 8 आई टोही विमानों, मिसाइलों तथा स्यूडो सेटेलाइट की खरीद को भी मंजूरी दी गई।

इन रक्षा सौदों को भी दी मंजूरी :

उल्लेखनीय है कि रक्षा खरीद बोर्ड ने पिछले महीने ही करीब सवा तीन लाख करोड़ रुपए की लागत से फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दी थी। अभी वायु सेना के पास 36 राफेल लड़ाकू विमान हैं। मंत्रालय ने बताया कि परिषद की बैठक में सेना के लिए टैंक रोधी सुरंगों (वैभव) और टी-72 टैंकों तथा इंफेन्ट्री के लिए युद्धक वाहनों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।

विमान भारत में ही बनाए जाएंगे :

Read More दिल्ली में बढ़ी गर्मी : अगले हफ्ते 33 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से प्रदूषण घटने की उम्मीद

राफेल विमान की खरीद से संबंधित प्रस्ताव को अब केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति में भी मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस सौदे में वायु सेना को 18 विमान पूरी तरह तैयार मिलेंगे जबकि शेष 96 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे और इनमें से कुछ विमान दो सीटों वाले भी होंगे जिनका इस्तेमाल पायलटों को प्रशिक्षण में किया जाएगा।

Read More सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी: मानहानि केस में दर्ज करवाया बयान, बोलें -“मेरे खिलाफ 32 केस हैं एक और FIR लगा दी" मुझे डर नहीं लगता

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम :

Read More वर्ष 2025 की रिपोर्ट का खुलासा, प्रदेश में हर दिन हो रही 33 मौंते : तेज रफ्तार, लापरवाही से गाड़ी चलाना ; रॉंग साइड ड्राइविंग से सड़कें हो रहीं लहूलुहान

 फ्रांस की डसॉल्ट एविऐशन द्वारा बनाया जाने वाला राफेल एक अत्याधुनिक बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है जो हवा से हवा और हवा से जमीनी हमलों के साथ साथ निगरानी मिशन चलाने तथा परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इस विमान को अत्याधुनिक मिसाइलों मेटियोर तथा स्कैल्प क्रूज से लैस रहता है और दूर से ही मार करने में सक्षम है। राफेल को विमानवाहक पोत से भी संचालित किया जा सकता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस
दिल्ली कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने पर अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला।...
जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, शुद्ध सोना पूर्व स्तर पर
डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने ली जिला दुग्ध संघों की बैठक:बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर की विस्तृत समीक्षा 
एमआई रोड बाजार में सुरक्षा सख्त करने की मुहिम, कमिश्नर सचिन मित्तल के आह्वान पर व्यापार मंडल ने सीसीटीवी कैमरे व रात्रि चौकीदार अनिवार्य रखने की दी समझाइश
होली के त्यौहार पर सफाई व्यवस्था को लेकर दिये अधिकारियों को निर्देष
पुरुष ही क्यों, महिला प्रधान समाज क्यों नहीं? पुरुष को जन्म देने वाली भी तो नारी ही है: वसुंधरा राजे
परमाणु मुद्दे पर अमेरिका और ईरान के बीच तीसरे दौर की बातचीत समाप्त, मिसाइल क्षमताओं पर संभावित सीमाएं और छिपे हुए नेटवर्क पर रोक