तीन महीने में दें जवाब, लेखा परीक्षा रिपोर्ट पर वित्त विभाग सख्त : प्रमुख शासन सचिव वैभव गलरिया बोले- भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां दोबारा न हों

सभी विभागों को 18 मई 2026 तक अपना जवाब भेजना होगा

तीन महीने में दें जवाब, लेखा परीक्षा रिपोर्ट पर वित्त विभाग सख्त : प्रमुख शासन सचिव वैभव गलरिया बोले- भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां दोबारा न हों

वित्त विभाग ने सभी संबंधित विभागों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे वर्ष 2024-25 की लेखा परीक्षा रिपोर्ट में उठाए गए मुद्दों पर तीन महीने के भीतर जवाब दें। रिपोर्ट में शामिल सभी अनुच्छेदों पर कार्रवाई।

जयपुर। वित्त विभाग ने सभी संबंधित विभागों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे वर्ष 2024-25 की लेखा परीक्षा रिपोर्ट में उठाए गए मुद्दों पर तीन महीने के भीतर जवाब दें। यह रिपोर्ट 19 फरवरी 2026 को विधानसभा में पेश की जा चुकी है और विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। वित्त विभाग के अंकेक्षण अनुभाग के अनुसार, रिपोर्ट में शामिल सभी अनुच्छेदों पर कार्रवाई करते हुए जवाब तय समय सीमा में भेजना जरूरी होगा।

यह जवाब राजस्थान विधानसभा की स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं से जुड़ी समिति के सामने पेश किए जाने की तारीख से तीन महीने के भीतर देना अनिवार्य है। इस हिसाब से सभी विभागों को 18 मई 2026 तक अपना जवाब भेजना होगा। वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गलरिया ने कहा है कि रिपोर्ट में जिन अनियमितताओं का जिक्र किया गया है, उन्हें गंभीरता से लिया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां दोबारा न हों।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तेज, चाय-ढाबों में हो रहा अवैध उपयोग। कमर्शियल सिलेंडर की 30-35% सप्लाई से संकट गहराया।...
हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी
शिक्षक भर्ती में अधिक अंक होने के बावजूद चयन नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- अभ्यावेदन तय करें
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं