ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें

शुल्क प्रणाली को सरल बनाना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना उद्देश्य

ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें

नए नियम लागू। 10% तक ओवरलोड पर राहत, 10-40% पर दोगुना और 40% से ज्यादा पर चार गुना टोल। टोल प्लाजा पर ही वजन मापन अनिवार्य होगा। बिना वेट मशीन शुल्क नहीं लगेगा। भुगतान केवल फास्टैग से होगा और सभी ओवरलोड वाहनों की रिपोर्टिंग जरूरी होगी।

जयपुर। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ  सख्त कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) चौथा संशोधन नियम 2026 अधिसूचित किया है। यह संशोधन 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और इसका उद्देश्य ओवरलोडिंग पर नियंत्रण, शुल्क प्रणाली को सरल बनाना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है। मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार अब अनुमेय सकल वाहन भार (जीवीडब्ल्यू) से अधिक वजन ले जाने वाले वाहनों पर संशोधित शुल्क संरचना लागू होगी। नए नियमों में ओवरलोडिंग के प्रतिशत के आधार पर शुल्क तय किया गया है। दस फीसदी अतिरिक्त

भार पर माफ

नई व्यवस्था के तहत 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त भार पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं 10 से 40 प्रतिशत तक ओवरलोडिंग पर मूल दर का दोगुना शुल्क और 40 प्रतिशत से अधिक भार पर चार गुना शुल्क वसूला जाएगा। नियमों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ओवर लोडिंग का निर्धारण केवल टोल प्लाजा पर स्थापित प्रमाणित वजन मापन उपकरणों के माध्यम से ही होगा। यदि किसी टोल प्लाजा पर वजन मापन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो वहां ओवरलोड शुल्क नहीं लगाया जा सकेगा।

ओवरलोडिंग शुल्क की वसूली फास्टैग से

Read More नकबजनी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार 

डिजिटल पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ओवर लोडिंग शुल्क की वसूली अब केवल फास्टैग के माध्यम से ही होगी।  साथ ही अधिक भार वाले वाहनों का पूरा विवरण दर्ज कर राष्टÑीय वाहन रजिस्टर (वाहन) को भेजना अनिवार्य किया है। नियम कुछ पुरानी निजी निवेश परियोजनाओं पर तभी लागू होंगे, जब संबंधित रियायत ग्राही इसे अपनाने पर सहमत होंगे।

Read More गर्मी में पर्यटकों को राहत: हवामहल में पानी की फुहारों से मिली ठंडक, पर्यटकों ने सराहा इंतजाम

नए नियमों की प्रमुख बातें

Read More जयपुर के जिला सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, मरीजों को राहत

  • 10 प्रतिशत तक ओवरलोड: कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं
  • 10-40 प्रतिशत ओवरलोड: दोगुना टोल शुल्क
  • 40 प्रतिशत से अधिक: चार गुना टोल शुल्क
  • बिना वेट मशीन: ओवरलोड शुल्क नहीं
  • केवल फास्टैग से ही भुगतान अनिवार्य
  • सभी ओवरलोड वाहनों की अनिवार्य रिपोर्टिंग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पति से अनबन के चलते पांच साल से पीहर में रह रही पत्नी की चाकू से वार कर हत्या करने...
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश
आम आदमी की जेब पर गैस अटैक : दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम, जानें किनती पहुंची कीमत
हनी ट्रैप मामले में फरार महिला गिरफ्तार, जिम ट्रेनिंग के बहाने युवक को फंसा मांगे 15 लाख 
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार