वायु सेना का पिलेटस ट्रेनर विमान क्रैश : प्रशिक्षण उडान पर था विमान, पायलट सुरक्षित
एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की
वायु सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पीसी-7 एमके दो प्रशिक्षण विमान चेन्नई के तांबरम के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान लगभग 1425 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना का एक पिलेटस ट्रेनर विमान चेन्नई में तांबरम के निकट क्रैश हो गया। हालांकि विमान का पायलट समय रहते सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा। यह विमान नियमित प्रशिक्षण उडान पर था और दो बजकर 25 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पायलट सुरक्षित है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।
वायु सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पीसी-7 एमके दो प्रशिक्षण विमान चेन्नई के तांबरम के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान लगभग 1425 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकलने सफल रहा और संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है।
Tags: training
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jul 2026 19:01:27
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...

Comment List