आतिशी ने दिल्ली सीएम के रूप में ली शपथ, सुषमा और शीला के बाद बनीं तीसरी महिला सीएम

आतिशी के साथ 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

आतिशी ने दिल्ली सीएम के रूप में ली शपथ, सुषमा और शीला के बाद बनीं तीसरी महिला सीएम

दिल्ली शराब नीति केस में फंसे अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी ने शपथ ले ली है।

नई दिल्ली। आम आदमीं पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को यहाँ राज निवास में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। सक्सेना ने उनके साथ उनके पाँच कैबिनेट मंत्रियों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को शपथ दिलाई गई। इनमें से चार केजरीवाल सरकार के दौरान भी मंत्री थे, जबकि मुकेश अहलावत को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है।

अहलावत सुल्तानपुर माजरा से आप विधायक हैं जो आरक्षित सीट है। वह 2020 में पहली बार विधायक बने थे।

उल्लेखनीय है कि कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उनके इस्तीफ़े से पहले आप के विधायक दल की बैठक में कालकाजी से विधायक आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था। 

Read More केरल विधानसभा चुनाव : केरलम में समाप्त हुआ मतदान; जो लोग पोलिंग सेंटर के अंदर बस वही कर सकेंगे मतदान, पांच बजे तक 75.01 प्रतिशत हुआ मतदान

राज निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई विधायक और भाजपा के विधायक में भी शामिल हुए।

Read More सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ