कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम : सतर्क जवानों ने सीमा पर देखी संदिग्ध गतिविधि, घुसपैठिए को किया ढेर

समकक्षों के समक्ष विरोध दर्ज कराया

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम : सतर्क जवानों ने सीमा पर देखी संदिग्ध गतिविधि, घुसपैठिए को किया ढेर
जवानों ने एक घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा जिसके बाद उसे चुनौती दी गई लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के जम्मू में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यहां बताया कि चार-पांच अप्रैल की मध्य रात्रि में बीएसएफ के जवानों ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक संदिग्ध गतिविधि देखी।

उन्होंने कहा कि जवानों ने एक घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा जिसके बाद उसे चुनौती दी गई लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया। उन्होंने कहा,''घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जबकि समकक्षों के समक्ष विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

 

Tags: soldiers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव