झारखंड के टाइगर है चंपाई सोरेन, आंदोलन की भट्टी से तपकर निकले ऐसे नेता : शिवराज

सोरेन हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में आए हैं

झारखंड के टाइगर है चंपाई सोरेन, आंदोलन की भट्टी से तपकर निकले ऐसे नेता : शिवराज

जेएमएम को खड़ा किया और अलग झारखंड बनने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। जनता में उनका आदर है, वो झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आए हैं।

विदिशा। केन्द्रीय मंत्री एवं झारखंड राज्य के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड के टाइगर हैं। वे आंदोलन की भट्टी से तपकर निकले ऐसे नेता है, जिन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को खड़ा किया और अलग झारखंड बनने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी। चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र में यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सोरेन सच में झारखंड के टाइगर हैं। वे आंदोलन की भट्टी में तप के निकले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जेएमएम को खड़ा किया और अलग झारखंड बनने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। जनता में उनका आदर है, वो झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आए हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिस ढंग से विदेशी घुसपैठ के कारण झारखंड तबाह और बर्बाद हो रहा है। जिस ढंग से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं और जिस ढंग से उन्हें अपमानित किया गया। मुख्यमंत्री होते हुए भी नियुक्ति पत्र नहीं बांटने दिए। कार्यक्रम नहीं करने दिए, क्योंकि जेएमएम अब पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गयी है और इसलिए उन्होंने झारखंड को बचाने के लिए भाजपा का दामन थामा है। गठबंधन की सरकार जाना अब तय है और अब भाजपा सरकार बनाएगी। चौहान ने कहा कि बिल्कुल कुछ भी नहीं वो बहुत बड़े नेता है और उनके मन में सोरेन के लिए आदर और बढ़ गया उनकी कोई शर्त नहीं है। सोरेन हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में आए हैं।

 

Tags: Shivraj

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई