चीन के विदेश मंत्री के बाद अब रक्षामंत्री भी गायब, शी जिनपिंग के राज में लापता हो रहे नेता

राजनीतिक अस्थिरता की ओर ध्यान दिलाया

चीन के विदेश मंत्री के बाद अब रक्षामंत्री भी गायब, शी जिनपिंग के राज में लापता हो रहे नेता

सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर बताया कि पिछले दो सप्ताह से चीन के रक्षा मंत्री नहीं देखे गए हैं।

बीजिंग।  चीन में विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री ली शांगफू भी गायब हो गए हैं। इससे पहले चीन की सेना के शक्तिशाली रॉकेट फोर्स के जनरल भी गायब हो गए थे। जापान में अमेरिका के राजदूत रेहम इमैनुअल ने चीन में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता की ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर बताया कि पिछले दो सप्ताह से चीन के रक्षा मंत्री नहीं देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की इस रेस को कौन जीतने जा रहा है? चीन का युवा या शी जिनपिंग की कैबिनेट। चीनी रक्षा मंत्री के नहीं दिखाई देने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। चीनी रक्षामंत्री ली शांगफू को काफी समय से नहीं देखा गया है। ली शांगफू ने चीन-अफ्रीका शांति और सुरक्षा फोरम को संबोधित किया था। इस बैठक से पहले चीनी रक्षामंत्री एक सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के दौरे पर गए थे। रूसी नेताओं के साथ बैठक के दौरान ली शांगफू ने चीन को घेरने के लिए ताइवान के इस्तेमाल करने पर अमेरिका पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ऐसा करने का कोई भी प्लान निश्चित रूप से फेल होने जा रहा है।

शी जिनपिंग ने कई सैन्य अफसरों को हटाया
चीन के रक्षा मंत्री जब गायब हुए हैं, ठीक उसी समय चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की सेना में एकता और स्थिरता का आह्वान किया है। यही नहीं उन्होंने सेना को जंग के लिए तैयार रहने को भी कहा है। चीनी मंत्री ली को मार्च 2023 में रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। जुलाई महीने में शी जिनपिंग ने अपने विदेश मंत्री किन गांग को हटा दिया था। किन गांग करीब दो महीने तक लापता रहे थे और उसके बाद उनकी जगह पर वांग यी को विदेश मंत्री बनाने का ऐलान किया गया।
किन गांग को हटाने के बाद शी जिनपिंग ने रॉकेट फोर्स के जनरल ली यूचाओ और जनरल लियू गुआंगबिन को भी बर्खास्त कर दिया था। इन तीनों ही लोगों को सीधे शी जिनपिंग की कैबिनेट ने नियुक्त किया था। इन सभी के हटाने पर शी जिनपिंग की काफी किरकिरी हुई थी। चीन पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का कहना है कि इन तीनों ही लोगों को भ्रष्टाचार की वजह से हटाया गया था। हालांकि असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। चीनी राष्ट्रपति इन दिनों देश की आर्थिक हालत को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर हैं। वहीं इन मंत्रियों के गायब होने से चीन और जिनपिंग के शासन को लेकर संदेह बढ़ता जा रहा है।

 

Tags: missing

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
राजस्थान में 14 को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू 
महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
ज्वैलरी दुकान में लूट का खुलासा : हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार ; वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित हथियार बरामद
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से लाइसेंस आवेदक परेशान : ट्रायल ट्रैक पर भटक रहे आवेदक, वैकल्पिक व्यवस्था ना होने पर निराश लौटे 
दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया 
गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत