द्रौपदी मुर्मु का तिमोर-लेस्ते के पुरस्कार से सम्मानित होना गर्व का क्षण, यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को है दर्शाता : मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता प्रदान करता है

राष्ट्रपति को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते पुरस्कार कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रपति मुर्मु के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह कई वर्षों तक उनके सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान की मान्यता भी है। राष्ट्रपति मुर्मु को तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में राष्ट्रपति मुर्मु की उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति समर्पण को मान्यता प्रदान करता है।

Tags: draupadi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़ रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़
सिंधी कैंप, नारायण सिंह सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरा, 200 फीट अजमेर रोड, चौंमू पुलिया सहित अन्य बस स्टैंड पर यात्रियों...
होली पर रासायनिक रंग बिगाड़ सकते हैं त्वचा की सेहत : विशेषज्ञों ने दी सलाह, हानिकारक कैमिकल युक्त रंगों से बचें
एसीबी का ऑपरेशन 40 प्लस : एसीबी ने अधिकारी के जयपुर के विभिन्न ठिकानों एवं जेडीए कार्यालय में दर्जनभर टीमों ने किया सर्च
राजस्थान में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर : बोर्ड की परीक्षा के बाद होंगे तबादले
सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए पाईप लाईन से अवैध जल कनेक्शनों का किया जाएगा जल संबंध विच्छेद
झुग्गी में आग के शिकार परिवारों को लोगों को दिल्ली सरकार देगी 10-10 लाख रूपए, रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचकर लोगों को दी सांत्वना
बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने में जुटा सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग