मध्य प्रदेश को विकास के नए आयाम पर पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, सभी के लिए प्रभावी कार्य करना हमारा उद्देश्य : यादव

प्रदेश का समग्र विकास हो

मध्य प्रदेश को विकास के नए आयाम पर पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, सभी के लिए प्रभावी कार्य करना हमारा उद्देश्य : यादव

सरकार का उद्देश्य महिला, किसान, गरीब और युवाओं को प्राथमिकता देते हुए इन सभी के लिए सशक्त और प्रभावी कार्य करना है, ताकि प्रदेश का समग्र विकास हो। 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी 6 दिवसीय यात्रा से स्वदेश वापसी के बाद कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यादव ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर मध्य प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सरकार का उद्देश्य महिला, किसान, गरीब और युवाओं को प्राथमिकता देते हुए इन सभी के लिए सशक्त और प्रभावी कार्य करना है, ताकि प्रदेश का समग्र विकास हो। 

उन्होंने कहा कि इसी संकल्प को लेकर उनकी विदेश यात्रा सकारात्मकता के साथ संपन्न हुई। यादव यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की अपनी छह दिवसीय यात्रा से भारत आए हैं। उनकी स्वदेश वासपसी पर नयी दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान यादव ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि यूके और जर्मनी की उनकी यात्रा अत्यंत सफल और उपयोगी रही। निवेशकों से सार्थक चर्चा हुई एवं निवेश के लिए उन्होंने स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश की प्रगति, विकास और उन्नति के लिए सतत कार्यरत हैं। प्रदेशवासियों और सभी की शुभकामनाओं से अपना हृदय प्रदेश निश्चित रूप से देश का नंबर वन राज्य बनेगा।

 

Tags: yadav

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग