मध्य प्रदेश में पटरी से उतरे ट्रेन के 2 डिब्बे, बड़ा हादसा टला

इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी गयी है

 मध्य प्रदेश में पटरी से उतरे ट्रेन के 2 डिब्बे, बड़ा हादसा टला
ट्रेन प्लेटफार्म के लगभग नजदीक पहुंच गयी थी और इस वजह से उसकी गति काफी कम थी। यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि ट्रेन की गति काफी कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार हादसा सुबह जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के पास लगभग 5.50 मिनट पर हुआ। उस समय जबलपुर आने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। 

ट्रेन प्लेटफार्म के लगभग नजदीक पहुंच गयी थी और इस वजह से उसकी गति काफी कम थी। यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। रेलवे के अधिकारी और तकनीकी अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्य प्रारंभ कर दिए। इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी गयी है। 

 

Tags: train

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र