ममता का ऐलान- पश्चिम बंगाल सरकार में होगा फेरबदल
करीब 4 नए मंत्रियों की एंट्री हो सकती है
राज्य की सीएम बनर्जी ने घोषणा करते हुए कहा कि बुधवार को कैबिनेट में फेरबदल किया जाएंगा। पार्थ चटर्जी के हटने के अलावा बीते साल नवंबर 2021 में दो मंत्रियों का निधन हो गया था जिससे कुछ विभाग खाली पड़े हैं।
पार्थ चटर्जी मामले के बाद पश्चिम बंगाल सरकार में काफी हलचल देखी जा रही है। अब पश्चिम बंगाल सरकार में बड़ा फेरबदल होने के आसार है। बंगाल सरकार में करीब 4 नए मंत्रियों की एंट्री हो सकती है। राज्य की सीएम बनर्जी ने घोषणा करते हुए कहा कि बुधवार को कैबिनेट में फेरबदल किया जाएंगा। पार्थ चटर्जी के हटने के अलावा बीते साल नवंबर 2021 में दो मंत्रियों का निधन हो गया था जिससे कुछ विभाग खाली पड़े हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को छोटा फेरबदल किया जाएगा। करीब चार से पांच मंत्रियों को संगठन में शामिल किया जाएगा। और कैबिनेट में 5 से 6 नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। इस मौके पर सीएम बनर्जी ने राज्य में 7 नए जिले बनाने का भी ऐलान किया है।

Comment List