दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया पद से इस्तीफा, हाल ही हुई थी ईडी की रेड
आम आदमी पार्टी से भी दिया इस्तीफा
दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आनंद नेे इसके अलावा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आनंद नेे इसके अलावा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। राजकुमार आनंद पर हाल ही में ईडी की रेड हुई थी। राजकुमार आनंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे।
राजकुमार आनंद दिल्ली विधानसभा में पटेल नगर क्षेत्र से विधायक है। राजकुमार आनंद ने इस्तीफे के प्रैस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार में मेरे पास मंत्रालय का भार था लेकिन आज मेरा मन व्यथित है। मैं आम आदमी पार्टी में तब आया जब केजरीवाल राजनीति को बदलने की बात करते थे लेकिन राजनीति तो नहीं बदली राजनेता बदल गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Aug 2026 14:27:12
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।

Comment List