धनशोधन मामला : अल-फलाह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति 13 दिन की ईडी हिरासत में,  यूजीसी मान्यता के झूठे दावों के आधार पर छात्रों से एकत्रित की फीस

लगभग 415.10 करोड़ रुपए की अपराध आय अर्जित की थी

धनशोधन मामला : अल-फलाह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति 13 दिन की ईडी हिरासत में,  यूजीसी मान्यता के झूठे दावों के आधार पर छात्रों से एकत्रित की फीस

दिल्ली की अदालत ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष व कुलाधिपति जावद अहमद सिद्दीकी को कथित 415 करोड़ रुपए के धनशोधन मामले में 13 दिन की ईडी हिरासत में भेजा। ईडी का दावा है कि विश्वविद्यालय ने फर्जी एनएएसी और यूजीसी मान्यता दिखाकर छात्रों से बड़ी राशि वसूली। बचाव पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया। अदालत ने गंभीरता देखते हुए हिरासत मंजूर की।

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के अध्यक्ष एवं कुलाधिपति जावद अहमद सिद्दीकी को कथित धोखाधड़ी वाले मान्यता दावों से जुड़े धनशोधन मामले में 13 दिनों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। यह आदेश मंगलवार देर रात साकेत जिला न्यायालय में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शीतल चौधरी प्रधान ने पारित किया। ईडी ने 14 दिन की हिरासत की मांग करते हुए तर्क दिया था कि सिद्दीकी उस योजना के केंद्र में था, जिसमें अल-फलाह विश्वविद्यालय और उसके संबद्ध संस्थानों ने कथित रूप से लगभग 415.10 करोड़ रुपए की अपराध आय अर्जित की थी। एजेंसी के अनुसार, यह राशि एनएएसी मान्यता और यूजीसी मान्यता के झूठे दावों के आधार पर छात्रों से एकत्रित की गई फीस है।

ईडी ने तर्क दिया कि इन भ्रामक प्रथाओं का उपयोग छात्रों एवं अभिभावकों को बेईमानी से फीस का भुगतान करने हेतु प्रेरित करने के लिए किया गया, जिससे अत्यधिक अपराध आय अर्जित हुई। 2014-15 से 2024-25 तक आयकर रिटर्न के वित्तीय विश्लेषण से पता चला कि शैक्षणिक राजस्व में भारी वृद्धि हुई है, जिन वर्षों में संस्थान को मान्यता प्राप्त नहीं हुए थे उन वर्षों के दौरान कुल 415.10 करोड़ रुपये को शैक्षणिक राजस्व घोषित किया गया था।

ईडी ने रिमांड अर्जी में आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय का संचालन करने वाले अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के नियंत्रक सिद्दीकी इस योजना में अहम भूमिका निभा रहे थे। एजेंसी ने मुख्य वित्तीय अधिकारी सहित अधिकारियों के बयानों का हवाला दिया जिनमें कहा गया था कि सभी बड़े वित्तीय फैसलों को सिद्दीकी ने ही मंजूरी प्रदान की थी।

ईडी की याचिका का विरोध करते हुए, सिद्दीकी के वकील ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि धनशोधन मामले का आधार बनने वाली दोनों प्राथमिकी  झूठी और मनगढ़ंत थीं। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं और 14 दिन की हिरासत अनावश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर हिरासत में लेना तो इसे सात दिनों तक सीमित करना चाहिए।

Read More ईरानी जहाज पर हमले के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल, कहा-भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है, न कि किसी की जी-हुजूरी में

दोनों पक्षों को सुनने और मामले के रिकॉर्ड की जांच करने के बाद, अदालत ने माना कि पीएमएलए के अंतर्गत गिरफ्तारी के लिए अनिवार्य कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। न्यायाधीश ने अपराध की गंभीरता और जांच के प्रारंभिक चरण को देखते हुए ईडी की हिरासत में पूछताछ के अनुरोध को उचित माना। हालांकि, ईडी के 14 दिनों का अनुरोध किया था लेकिन अदालत ने 13 दिनों की ईडी हिरासत को मंजूरी प्रदान की और निर्देश दिया कि सिद्दीकी को एक दिसंबर को अदालत में पेश किया जाए।

Read More मतदाता सूची विवाद: पश्चिम बंगाल में SIR के लिए 9 मार्च को 200 न्यायाधीश संभालेंगे कार्यभार, मतदाता सूची की विसंगतियों से जुड़े मामलों का करेंगे निपटारा

सारी कारर्वाई तड़के ही पूरी हो गई, जिससे अधिकारियों द्वारा इस  मामले में दिखाई गई तत्परता और महत्व का पता चलता है। अब जांच पूरी तरह से धन के लेन-देन का पता लगाने और सैकड़ों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी वाली शैक्षिक गतिविधियों के पीछे की कथित साजिश को उजागर करने पर केंद्रित होगी, जिसे ईडी फर्जी शैक्षिक गतिविधियां बता रहा है।

Read More भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र  ‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र 
जवाहर कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “वसुधा - महिला कलाकार शिविर” का आयोजन। 8 से 13 मार्च तक...
"जमीन पर बैठकर बजाई थाली, चूल्हे पर बनाया खाना" : रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्षी दलों का संसद भवन में विरोध प्रदर्शन
सड़क प्रोजेक्ट्स में देरी पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी नाराज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारत ने यूएनएचआरसी में दोहराया आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा, एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर दिया जोर
पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला