मुख्तार नकवी ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा

उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है

मुख्तार नकवी ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें किसी बड़ी भूमिका में लाएगी।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें किसी बड़ी भूमिका में लाएगी। सूत्रों के मुताबिक नकवी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। नकवी अभी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता भी थे।

कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की थी। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के योगदान की भी सराहना की गई थी। जदयू कोटे से मंत्री आरसीपी सिंह ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि आरसीपी सिंह को उनकी पार्टी जदयू की तरफ से राज्यसभा नहीं भेजा गया था। देर शाम स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय और ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास