नया भारत घर में घुसकर मारता है, यूएन में पाकिस्तान ने उठाया टारगेट किलिंग का मुद्दा

अन्य देशों में भी इसका प्रयास जारी है

नया भारत घर में घुसकर मारता है, यूएन में पाकिस्तान ने उठाया टारगेट किलिंग का मुद्दा

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद, महासचिव और महासभा के अध्यक्ष को पाकिस्तान में टारगेट किलिंग के भारत के अभियान के बारे में जानकारी दी।

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने पहली बार ये स्वीकारा की नया भारत एक खतरनाक ईकाई है। यूएन के स्थायी राजदूत मुनीर अकरम ने वैश्विक मंच पर एक बार फिर भारत पर आरोप लगाया और कहा कि नया भारत आपके घर में आता है और आपको मार डालता है। अकरम ने पिछले दिनों अमेरिकी डेली में छपी रिपोर्ट के हवाले से यह बयान दिया। टारगेट किलिंग को लेकर भारत पर निशाना साधते हुए अकरम ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार विदेशी धरती पर रहने वाले राजनीतिक विरोधियों का खात्मा करने के लिए पाकिस्तान के अदंर भी इसी तरह की टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देते है।  2 मई को महासभा को संबोधित करते हुए अकरम ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद, महासचिव और महासभा के अध्यक्ष को पाकिस्तान में टारगेट किलिंग के भारत के अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद केवल पाकिस्तान तक सीमित नहीं है। यह कनाडा, अमेरिका और संभवत: अन्य देशों में भी इसका प्रयास जारी है।

मोदी के भाषण का किया उल्लेख
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने भारत पर आरोप लगाते हुए वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने ऐसा कहा था कि आज, भारत के दुश्मन भी जानते हैं कि यह मोदी है। यह नया भारत है। यह नया भारत आपके घर में घुसकर आपको मार डालता है। यूएन में पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि नया भारत खतरनाक है, यह सुरक्षा नहीं, बल्कि असुरक्षा प्रदान करने वाला है। दरअसल, देश में चल रहे आम चुनावों के लिए प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के बारे में एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की थी।  महाराष्ट्र के लातूर में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत डोजियर नहीं भेजता है। आज भारत आतंकवादियों को उनके ही घर में घुसकर मारता है।

 

Tags: killing

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ