दिल्ली चुनाव के परिणाम पर उमर अब्दुल्ला ने आप-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-  और लड़ो आपस में, वीडियो भी किया पोस्ट

गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था

दिल्ली चुनाव के परिणाम पर उमर अब्दुल्ला ने आप-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-  और लड़ो आपस में, वीडियो भी किया पोस्ट

सत्तारुढ़ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी इंडिया समूह का हिस्सा है, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांगेस और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया समूह के नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर तीखा तंज किया है, जिसमें आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। अब्दुल्ला ने रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि और लड़ो आपस में। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक छोटा वीडियो - जीआईएफ भी दिया है, जिसमें एक ऋषि को दर्शाया गया है, जो कह रहे हैं, जी भर कर लड़ो। समाप्त कर दो एक दूसरे को। हालांकि वीडियो में ध्वनि नहीं है, बल्कि लिप्यांतरण किया गया है।

सत्तारुढ़ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी इंडिया समूह का हिस्सा है, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांगेस और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है। इससे पहले अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया समूह के बीच तालमेल नहीं होने पर कांग्रेस के बयान लेकर कहा था कि यदि यह गठबंधन लोकसभा चुनावों लिए था, तो इसे समाप्त कर देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा था कि यह गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था।

विधानसभा चुनावों के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी हार की ओर बढ़ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल कर रही है। कांग्रेस एक भी सीट मिलने के आसार नहीं है। कांग्रेस की प्रवक्त सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी कांग्रेस की नहीं है।

Tags: omar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत