बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज : तेजस्वी ने राहुल गांधी और खड़गे से की मुलाकात, गठबंधन की मजबूती पर की चर्चा 

जीतने वाली सीटों के आकलन को लेकर चर्चा हो सकती है

बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज : तेजस्वी ने राहुल गांधी और खड़गे से की मुलाकात, गठबंधन की मजबूती पर की चर्चा 

ठक में प्रदेश के स्तर के नेताओं के साथ राजद नेताओं की बैठक होने की बात कही जा रही है जिसमें राजनीतिक माहौल तथा जीतने वाली सीटों के आकलन को लेकर चर्चा हो सकती है।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन की मजबूती तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस तथा राजद नेताओं की बैठक हुई और दो दिन बाद फिर पटना में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश के स्तर के नेताओं के साथ राजद नेताओं की बैठक होने की बात कही जा रही है जिसमें राजनीतिक माहौल तथा जीतने वाली सीटों के आकलन को लेकर चर्चा हो सकती है।

यादव ने सुबह पटना से दिल्ली पहुंचते ही सीधे खड़गे के आवास 10 राजाजी मार्ग का रुख किया। इस मौके पर खड़गे तथा गांधी के अलावा कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा तथा सांसद संजय यादव आदि नेता मौजूद थे। बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि इस बार बिहार में बदलाव निश्चित है। आज हमने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाक़ात कर, महागठबंधन की मजबूती पर चर्चा की। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता को हम एक सशक्त, सकारात्मक, न्यायप्रिय तथा कल्याणकारी विकल्प देंगे। भाजपा और उसके अवसरवादी गठबंधन से बिहार को मुक्ति मिलेगी। युवा, किसान, मजदूर, महिलाएँ, समाज के पिछड़े, अति पिछड़े व अन्य सभी वर्ग के लोग महागठबंधन की सरकार चाहते हैं।

Tags: tejwasi

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान