रूस अमेरिका के संबंध गहरे संकट में : पुतिन

रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंध गहरे संकट से गुजर रहे हैं

रूस अमेरिका के संबंध गहरे संकट में : पुतिन

पुतिन ने कहा कि रूस संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंध बनाने के पक्ष में है, अगर ये समानता, संप्रभुता के सम्मान और एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांतों पर आधारित हों

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस और अमेरिका के संबंध गहरे संकट का सामना कर रहे हैं। पुतिन ने रूस- अमेरिका के संबंधों पर यह टिप्पणी एक समारोह के दौरान की। इस समारोह में राष्ट्रपति को विदेशी देशों के 17 नव-नियुक्त राजदूतों से परिचय पत्र प्राप्त हुये। राष्ट्रपति ने कहा, ''रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंध गहरे संकट से गुजर रहे हैं।''

पुतिन ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा दृढ़ता से दोनों देशों के बीच संबंधों पर निर्भर करती है, और यह कि संयुक्त राज्य अमेरिका अंतत: यूक्रेनी संकट और रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों के बिगडऩे दोनों के लिए जिम्मेदार है।
पुतिन ने कहा कि रूस संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंध बनाने के पक्ष में है, अगर ये समानता, संप्रभुता के सम्मान और एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांतों पर आधारित हों। रूसी राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ रूस के तनावपूर्ण संबंधों पर भी टिप्पणी की।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई