यूक्रेन में रूस ने हासिल की बढ़त, युद्ध के शुरुआत के बाद पुतिन की सेना ने पकड़ी सबसे तेज रफ्तार

रूस ने कब्जाया बड़ा इलाका

यूक्रेन में रूस ने हासिल की बढ़त, युद्ध के शुरुआत के बाद पुतिन की सेना ने पकड़ी सबसे तेज रफ्तार

रूस और यूक्रेन के युद्ध में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। विश्लेषकों का कहना है कि रूसी सेनाओं ने अपने आक्रमण के शुरूआती महीनों के बाद हाल ही में सबसे तेजी से जमीनों पर कब्जा किया है

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के युद्ध में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। विश्लेषकों का कहना है कि रूसी सेनाओं ने अपने आक्रमण के शुरूआती महीनों के बाद हाल ही में सबसे तेजी से जमीनों पर कब्जा किया है। डोनेट्स्क क्षेत्र के माध्यम से रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। रूसी सैनिक कथित तौर पर रणनीतिक शहर कुराखोव पर कब्जा जमाने में लगे हैं। दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में यह यूक्रेन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।वॉशिंगटन स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के विश्लेषकों ने एक एक रिपोर्ट में कहा कि रूसी सेना हाल ही में पूरे 2023 की तुलना में काफी तेज गति से आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट में हाल ही में वुहलदार और वेलिका नोवोसिल्का के पास युद्धक्षेत्र में बढ़त की पुष्टि हुई है, जो पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क क्षेत्र में है। स्वतंत्र रूसी समाचार समूह एजेंटस्टोवो की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह रूसी सेना ने यूक्रेन का लगभग 235 वर्ग किमी के इलाके पर कब्जा कर लिया। एक सप्ताह में इतने बड़े इलाके को कब्जाना रूस के लिए 2024 में रिकॉर्ड है।

रूस ने कब्जाया बड़ा इलाका
इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर और रूसी सैन्य ब्लॉगर्स का कहना है कि रूसी सैनिक कुराखोव में हैं। एजेंटस्टोवो की ओर से विश्लेषण किए गए डेटा से पता चलता है कि रूस ने पूरे अक्टूबर की तुलना में नवंबर की शुरूआत के बाद से यूक्रेन में ज्यादा क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के शुरूआती महीनों के बाद, यह रूसी सेना की सबसे तेज प्रगति है।

यूक्रेन के पास सैनिकों की कमी
इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के विश्लेषकों ने अपनी रिपोर्ट में कहा, रूसी सेना की प्रगति काफी हद तक यूक्रेन की सीमाओं में कमजोरी का परिणाम है। रूस की तुलना में यूक्रेन के पास सैनिक कम हैं। यूक्रेनी सेना सैनिकों की भर्ती करने और नई यूनिट को लड़ाई से जुड़े उपकरण देने के लिए संघर्ष कर रही है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार अपने पश्चिमी सहयोगियों से ज्यादा से ज्यादा सैन्य सहायता की गुहार लगा रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि उनका मानना है कि पुतिन का उद्देश्य पूरे डोनबास पर कब्जा करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प