पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनाल मिश्रण का लक्ष्य पूरा : मोदी

किसानों को 40 हजार करोड़ रुपये की आय हुई है

पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनाल मिश्रण का लक्ष्य पूरा : मोदी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि देश ने पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को तय समय से पांच माह पहले ही पूरा हो गया है।

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि देश ने पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को तय समय से पांच माह पहले ही पूरा हो गया है। इससे देश को 41 हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत और किसानों को 40 हजार करोड़ रुपये की आय हुई है। मोदी ने विज्ञान भवन में सद्गुरु जग्गी वासुदेव द्वारा चलाए गये अभियान के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मोदी ने कहा कि भारत ने पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। भारत इस लक्ष्य पर तय समय से 5 महीने पहले पहुंच गया है।

मोदी ने कहा कि इससे भारत को 41 हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है तथा किसानों को 40 हजार करोड़ रुपये की आय हुई है। इसके लिए किसान और तेल कंपनियां बधाई के पात्र हैं। भारत ने अपनी स्थापित ऊर्जा उत्पादन क्षमता का 40 प्रतिशत गैर जैविक ईंधन आधारित स्रोतों से हासिल करने का लक्ष्य तय किया था। ये लक्ष्य भारत ने तय समय से 9 साल पहले ही हासिल कर लिया है। आज हमारी सौर ऊर्जा क्षमता करीब 18 गुना बढ़ चुकी है। हाइड्रोजन मिशन हो या फिर सर्कुलर इकोनॉमी पॉलिसी का विषय हो, ये पर्यावरण रक्षा की हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल