जनता का निर्णय सिर-माथे : भाजपा को बधाई...राजनीति जनता की सेवा करने का जरिया, हम यहां सत्ता के लिए नहीं आए थे, हार पर केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया

जनता का निर्णय सिर-माथे : भाजपा को बधाई...राजनीति जनता की सेवा करने का जरिया, हम यहां सत्ता के लिए नहीं आए थे, हार पर केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

मैं उम्मीद करता हूं कि जिस आशा के साथ लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया है, वह उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरेगी।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई देते हुए कहा कि वह जनता का निर्णय विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं और उनका फैसला सिर माथे है। केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि दिल्ली विधानसभा के नतीजे आये हैं। जनता ने जो निर्णय दिया, उसे मैं विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस आशा के साथ लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया है, वह उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरेगी।

हमें पिछले 10 साल में जनता ने जो मौका दिया, उसमें बहुत सारे काम किये। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। जनता ने जो हमें निर्णय दिया, उसमें हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे, बल्कि हम लोगों के सुख-दुख में काम आयेंगे। आप नेता ने कहा कि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आये थे। हम राजनीति को जरिया मानते हैं जनता की सेवा करने का। आप के कार्यकर्ताओं ने बहुत शानदार चुनाव लड़ा। इसके लिए सभी को बधाई देता हूं।

Tags: kejriwal

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल