कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप, हेराल्ड मामले में साजिश के तहत दर्ज की नई प्राथमिकी

नेशनल हेराल्ड में कुछ न मिलने पर कांग्रेस नेताओं पर 12 साल पुराने मामले में नई FIR

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप, हेराल्ड मामले में साजिश के तहत दर्ज की नई प्राथमिकी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने नेशनल हेराल्ड मामले में कोई ठोस सबूत न मिलने पर अब 12 साल पुराने मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नई FIR दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और ईडी के पास नए आरोप खत्म हो गए, इसलिए राजनीतिक बदले की कार्रवाई की जा रही है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि नेशनल हेराल्ड मामले में उनकी पार्टी को निशाना बनाने के लिए जब सत्तारूढ़ सरकार को कुछ नही मिला, तो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ साजिश के तहत पुराने मामले में नयी प्राथमिकी दायर की गई है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 12 साल बाद अचानक गांधी परिवार पर कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने वाले पुराने मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके आगे उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि मोदी सरकार और ईडी के पास नए आरोपों का भंडार खत्म हो गया। 

जब तथ्य कम पड़ गए, तो नाटकीयता हावी हो गई और चुनिंदा मुक़दमे, नये सिरे से लगाए गए और विरोधियों को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई। यह नयी प्राथमिक इसी साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि न्यायपालिका इस राजनीतिक बदले और बेतुके उत्पीडऩ की कोशिशों को समझ जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल
अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में मीडिया कार्यशाला और सफारी आयोजित। मीडिया प्रतिनिधियों को बाघ संरक्षण, वन प्रबंधन और वन्यजीव...
राजस्थान विधानसभा : उप जिला अस्पताल देसूरी में उपलब्ध सुविधाओं का प्रश्न उठा, गजेंद्र खींवसर ने कहा- अस्पताल का जल्दी विस्तार होगा
राजस्थान विधानसभा : कुंभलगढ़ और टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या का सवाल उठा, मंत्री ने दिया जवाब
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक, विधायकों के प्रदर्शन की सराहना की 
राजस्थान विधानसभा : कोर्ट के सवाल पर पटेल और जूली में छिड़ी बहस, सदन में हुआ हंगामा 
राजस्थान विधानसभा : रामेश्वर महादेव मंदिर पर रोपवे निर्माण का प्रश्न उठा, उपमुख्यमंत्री ने दिया जवाब 
हॉर्मुज जलडमरूमध्य: तेल के जहाजों को रोका तो...अमेरिका ने दी ईरान को मौत, आग और रोष का कहर बरपाने की चेतावनी