बिटकॉइन माइनिंग में 16 प्रतिशत मुनाफे का झांसा : 244 लोगों से की 10 करोड़ की ठगी, 3 ठग गिरफ्तार

होटल में दबोचे आरोपी

बिटकॉइन माइनिंग में 16 प्रतिशत मुनाफे का झांसा : 244 लोगों से की 10 करोड़ की ठगी, 3 ठग गिरफ्तार

बिटकॉइन माइनिंग के नाम पर बड़ा साइबर ठगी गिरोह पकड़ा। डीएसटी दक्षिण और श्यामनगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह ने 244 लोगों से करीब 10 करोड़ रुपए ठगे। आरोपियों के पास से विदेशी करेंसी, 10 एटीएम कार्ड, लैपटॉप और मोबाइल मिले।

जयपुर। जयपुर जिला दक्षिण की डीएसटी और श्याम नगर थाना पुलिस ने बिटकॉइन माइनिंग में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अब तक करीब 244 लोगों से लगभग 10 करोड़ रुपए की ठगी करना स्वीकार किया है। इनके कब्जे से 10 एटीएम कार्ड, 37 मलेशियाई करंसी (रिंगिट), 40 यूएई की करेंसी (दिरहम), एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और एक करंसी काउंटिंग मशीन बरामद की है। आरोपी लोगों को मलेशिया में लगे माइनिंग सर्वर रूम के वीडियो दिखाकर निवेश के लिए झांसा देते थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी अविनाश शर्मा (29) निवासी हनुमान वाटिका आमेर, जितेंद्र सिंह (46) निवासी कनकपुरा और चमन सिंह (52) निवासी शेखावाटी नगर हरमाड़ा से पूछताछ कर रही है।

ऐसे करते थे ठगी

9 मार्च 2026 को पंचशील कॉलोनी पुरानी चुंगी निवासी दिलीप सिंह राजावत ने थाना श्याम नगर में रिपोर्ट दी कि करीब पांच महीने पहले अविनाश शर्मा, दिनेश पाराशर और चमन सिंह ने उसे बिटमाइन डॉट वर्ल्ड नाम की इंटरनेशनल कम्पनी में निवेश का झांसा दिया। आरोपियों ने मल्टी लेवल नेटवर्क मार्केटिंग प्लान के तहत हर महीने 16 प्रतिशत मुनाफा और नए सदस्य जोड़ने पर 5 यूएसडीटी रेफरल बोनस देने का लालच दिया। आरोपियों की बातों में आकर उसने 2 लाख 27 हजार 500 रुपए फोनपे के माध्यम से निवेश कर दिए। बाद में पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया।

होटल में दबोचे आरोपी

Read More प्रदेशभर में निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद : कई अस्पतालों में ओपीडी ठप, मरीजों को परेशानी

मामले की जांच के दौरान साइबर सेल और जिला विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों का पता लगाया और किंग्स रोड स्थित होटल पद्मावती पैलेस में मीटिंग के दौरान अविनाश शर्मा, चमन सिंह और जितेंद्र सिंह को पकड़ लिया। खुलासा हुआ कि सरगना अविनाश नकद राशि से यूएसडीटी (क्रिप्टोकरंसी) खरीदकर मलेशिया भेजता था।

Read More किसानों को बड़ी राहत : खरीफ-2025 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों की भुगतान तिथि बढ़ाई, 5.57 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

 

Read More तेज रफ्तार कार डिवाइडर की 4 फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़ी, क्रेन से हटाई गई

उसकी दो आईडी में करीब 1.98 करोड़ डॉलर के ट्रांजेक्शन पाए गए हैं।

Tags: cheated

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास