लाल किला विस्फोट मामला: एनआईए टीम की जम्मू कश्मीर में छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

लाल किला विस्फोट मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई

लाल किला विस्फोट मामला: एनआईए टीम की जम्मू कश्मीर में छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

एनआईए ने लाल किला विस्फोट मामले में सोमवार सुबह दक्षिण कश्मीर के शोपियां सहित कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। डॉ. आदिल, डॉ. मुजफ्फर, डॉ. जसीफ और मौलवी इरफान के परिसरों सहित कई स्थानों पर छापे डाले गए। पंद्रह से अधिक टीमें जांच में जुटी हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में दक्षिण कश्मीर में तलाशी अभियान चला रही है। सूत्रों के अनुसार, शोपियाँ और कश्मीर के अन्य इलाकों में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है, जिनमें डॉ. आदिल, डॉ. मुजफ्फर, डॉ. जसीफ और मौलवी इरफान के परिसर भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान सोमवार सुबह शुरू हुआ और पंद्रह से ज्यादा एनआईए टीमों को इसमें लगाया गया।

लाल किला विस्फोट के सिलसिले में अब तक एनआईए ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज किया गया यह मामला बाद में गृह मंत्रालय द्वारा एनआईए को सौंप दिया गया था। जांच एजेंसी ने पुष्टि की है कि, आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी ने हमले में एक वाहन-जनित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (वीबीआईईडी) का इस्तेमाल किया था। वह विस्फोटकों से भरी एक आई20 कार चला रहा था, जिसमें लाल किले के बाहर विस्फोट हुआ, जिसमें पंद्रह लोग मारे गए और तीस से ज्यादा घायल हो गए।

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जावेद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं और दो समन जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी के बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है और छापेमारी के बाद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने  सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। तनाव चरम पर है क्योंकि...
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित