महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन कर संघीय ढांचे को कमजोर कर रही सरकार : आरक्षण का समर्थन करेगी कांग्रेस, गोगोई ने कहा- आरक्षण को सुरक्षा कवच बनाकर राजनीतिक मंशा पूरा कर रही भाजपा

भाजपा महिला आरक्षण के पक्ष में नहीं

महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन कर संघीय ढांचे को कमजोर कर रही सरकार : आरक्षण का समर्थन करेगी कांग्रेस, गोगोई ने कहा- आरक्षण को सुरक्षा कवच बनाकर राजनीतिक मंशा पूरा कर रही भाजपा

कांग्रेस ने सरकार पर महिला आरक्षण के बहाने परिसीमन कर संघीय ढांचे को कमजोर करने का आरोप लगाया। गौरव गोगोई ने कहा, पार्टी महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन इसे परिसीमन से जोड़ना गलत है। उन्होंने सरकार पर राजनीतिक लाभ के लिए जनगणना और परिसीमन का दुरुपयोग करने तथा संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सत्तारुढ दल पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन कर संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है। कांग्रेस के गौरव गोगोई ने संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 और उससे जुड़े दो अन्य विधेयकों पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन के साथ नहीं जोड़ना चाहिए, हम महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करेंगे। भाजपा हर बात में राजनीति करती है। यह महिला आरक्षण लाने का यह विधेयक नहीं है, बल्कि पीछे के दरवाजे से परिसीमन करने का है। महिला आरक्षण को सुरक्षा कवच बनाकर राजनीतिक मंशा पूरा कर रही है।

गोगोई ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के पक्ष में नहीं है। इसलिए इसे विलंब से लेकर आयी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दवाब में जनगणना के साथ जाति जनगणना करने की बात मानी है। जाति जनगणना को लेकर सरकार ने कांग्रेस के ऊपर तरह तरह के आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद सरकार जाति जनगणना के पक्ष में नहीं है। वह महिला आरक्षण के माध्यम से विधेयक को जटिल बनाया जा रहा है। महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन को बुल्डोज करने का काम कर ही है। सरकार संविधान को कमजोर कर खुद को ताकतवर कर रही है। सरकार अपने आप कैसे तय कर सकती है कि सदन की संख्या कितनी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि परिसीमन की मंशा यह थी कि लोगों को सुचारू रूप से करने के लिए किया गया था। सरकार परिसीमन को हथियार बना रही है। उन्होंने कहा कि देश के दो राज्यों में परिसीमन किया गया जिसमें एक जगह 2011 की जनगणना का इस्तेमाल किया गया जबकि दूसरी जगह 2001 की जनगणना का प्रयोग किया गया। इससे साबित होता है कि सरकार में बैठे लोग राजनीतिक लाभ के लिए अपने हिसाब से परिसीमन कर रही है। असम में ऐसा परिसीमन हुआ है कि एक पंचायत के लोग तीन विधानसभा में मतदाता है। यह किस प्रकार परिसीमन है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन का दुरुपयोग कर रही है जो बहुत अफसोस की बात है। परिसीमन नागरिकों के हित में नहीं बल्कि खुद के हित में है। उन्होंने कहा कि आप धीरे धीरे संविधान को कमजोर कर रही है। महिला आरक्षण के विधेयक के नाम पर संविधान को कमजोर कर रहे है, जो बात संविधान में लिखी है उसे भी कमजोर करना चाहते हैं। यह विधेयक महिला और संघीय ढांचे के विरोधी है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर अपने राजनीतिक रोटियां सेंकना सही नही है। इस आरक्षण को जटिल बनाने के बजाय आसान बनाने की आवश्यकता है।

 

Read More अब ढाई घंटे में सफर पूरा : पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें नया ट्रैफिक प्लान 

Read More स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्व होम्योपैथी दिवस कार्यक्रम : विशेषज्ञों ने सिद्धांत, महत्व और आधुनिक चिकित्सा में बढ़ती भूमिका को किया रेखांकित

 

 

Read More विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान

Tags:  federal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल