कश्मीर के मतदाताओं ने चुनाव में निभाया अपना कर्तव्य, अब हमारी जिम्मेदारी शुरू : उमर 

निर्वाचित सदस्यों की बैठक बुलाने की संभावना है

कश्मीर के मतदाताओं ने चुनाव में निभाया अपना कर्तव्य, अब हमारी जिम्मेदारी शुरू : उमर 

बडगाम और गांदरबल दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की है, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री बनने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जम्मू। कश्मीर के संभावित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदेश में पिछले 8 से 10 वर्षों में लोकतंत्र के लिए चुनौतियों के बावजूद चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी शुरू होती है। अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले आठ से 10 सालों से जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को पनपने नहीं दिया गया है। उन्होंने सोच-समझकर और समझदारी से वोट देने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष ने कहा कि एनसी ने अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ चुनाव में बहुमत हासिल किया है। पार्टी के आने वाले दिनों में औपचारिक रूप से अपना नेता चुनने के लिए अपने निर्वाचित सदस्यों की बैठक बुलाने की संभावना है। उन्होंने बडगाम और गांदरबल दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की है, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री बनने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अब्दुल्ला ने स्वीकार किया कि मतदाताओं ने सावधानी से विचार-विमर्श कर मतदान किया, खासकर उन क्षेत्रों में जहां स्वतंत्र उम्मीदवारों और छोटे दलों को मैदान में उतारकर वोटों को विभाजित करने का प्रयास किया गया था। जम्मू में पहाड़ी समुदाय के साथ-साथ कश्मीर के मतदाताओं ने साहसपूर्वक इन साजिशों का विरोध किया। चुनाव लडऩे वाले 40 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार स्वतंत्र थे, लेकिन दो या तीन को छोड़कर सभी असफल रहे। अब्दुल्ला ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी अब शुरू होती है। मतदाताओं ने अपना कर्तव्य निभाया है और अब काम करने और खुद को उनके भरोसे के लायक साबित करने की हमारी बारी है। 

 

Tags: omar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश
ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन ने...
बढ़ती महंगाई के बीच ट्रंप ने किया अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में अस्थायी वृद्धि का परिणाम बताया
मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समयसारणी
विपक्षी दलों ने किया परिसीमन विधेयक का विरोध: लोकसभा सीटों में कमी होने की जताई आशंका, परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को नकारा नहीं जा सकता
परिवहन विभाग ने दी दो एटीएस को आरसी, सड़क सुरक्षा में भी बड़ा सुधार आने की उम्मीद
किसानों के हक की आवाज बुलंद, रुके भुगतान को लेकर सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग
अस्पताल में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय : फर्जी मरीज बनकर वारदात, कर्मचारी की सतर्कता से तीन दबोचे