बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अभिनेत्री कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन

बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अभिनेत्री कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन
नवाजुद्दीन ने नुपुर संग एक तसवीर शेयर की है जिसमें दोनों मुस्कुराते दिख रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। नुपुर सैनन, अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। बताया जा रहा है कि नुपुर एक पंजाबी फिल्म के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। इस फिल्म में नुपुर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 'काला शाह काला' की रीमेक है और इसे अस्थायी रूप से 'नूरानी चेहरा' नाम दिया गया है। फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है और फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियो, वाइल्ड रिवर पिक्चर्स और पल्प फिक्शन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर नूपुर सैनन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक झलक इस बात का साफ संकेत है कि ये दोनों फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। नवाजुद्दीन ने नुपुर संग एक तसवीर शेयर की है जिसमें दोनों मुस्कुराते दिख रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर