सलमान का स्वास्थ्य ठीक, सलमान को सांप के काटने से फैंस परेशान

सलमान का स्वास्थ्य ठीक, सलमान को सांप के काटने से फैंस परेशान

सलमान खान की हालत अब स्थिर है और वह मुंबई में वापस अपने घर आ गए हैं।

मुंबई। सलमान के चाहने वालों के लिए बेहतर ख़बर है कि सलमान खान का स्वास्थ्य बेहतर है। दरअसल शनिवार को अभिनेता सलमान खान को पड़ोसी रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप उनके फार्म हाउस में एक सांप ने काट लिया था। जिसके बाद सलमान को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सलमान खान की हालत अब स्थिर है और वह मुंबई में वापस अपने घर आ गए हैं।

उल्लेखनिय है कि सलमान के सांप काटने की खबर सुनने के बाद उनके फैन्स भी परेशान हो गए। हालांकि सांप जहरीला नहीं था। इसलिए सलमान को किसी तरह का खतरा नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि 27 दिसंबर को सलमान अपना जन्मदिन धूमधाम से मना सकते है। सलमान हर साल की तरह क्रिसमस , अपना जन्मदिन और नया साल मनाने के लिए अपने पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर परिवार और करीबियों के साथ जाते हैं।




Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण